Over Night Success Vs Hard Work..
मेहनत की अहमियत क्यों घटती जा रही है?
आज का समय टेक्नॉलोजी , सोशल मीडिया और तेज़ी से बदलती लाइफ स्टाइल का समय है। इसमें न केवल हमारी सोच बदली है, बल्कि सक्सेस को देखने और समझने का हमारा नज़रिया भी पूरी तरह बदल गया है। कड़ी मेहनत, पेशंस और स्ट्रगल जैसी क्वालिटीज जो कभी सक्सेस की सीढ़ियाँ माने जाते थे, आज की यंग जेनरेशन के लिए धीरे-धीरे ये अप्रासंगिक होते जा रहे हैं। इनकी वैल्यू कम होती जा रही है . और यह एक सीरियस चिंता का मुद्दा बन चुका है कि आज की डेट में दिनों दिन मेहनत की अहमियत क्यों घटती जा रही है?
🌐 ओवरनाइट सक्सेस की चमक-धमक
आज सोसाइटी में मीडिया, सोशल मीडिया और इंटरनेट का दौर है।
आज की दुनिया में सोशल मीडिया पर वायरल होने, स्टार्टअप शुरू कर चंद महीनों में करोड़पति बनने या रील्स बनाकर नाम कमाने वालों की कहानियाँ हर युवा को आकर्षित करती हैं। यहाँ हमें हर दिन ऐसे लोगों की कहानियाँ सुनने को मिलती हैं जिन्होंने “कुछ ही दिनों में करोड़ों कमा लिए”, “ड्रॉपआउट होकर स्टार्टअप बना लिया”, या “इंस्टाग्राम/यूट्यूब से फेमस हो गए”।
लेकिन इन कहानियों के पीछे छिपी सच्चाई, संघर्ष और असफलताओं की बातें कहीं खो जाती हैं। हर कोई सफलता तो चाहता है, पर उसके पीछे की मेहनत करने को तैयार नहीं दिखता। कोई ये नहीं देखता की कामयाबी की इस रेस में निकलते तो कई है औवर नाइट सक्सेस को पाने के लिए मगर लाइम लाइट और सक्सेस बस कुछ चंद चेहरों को ही मिल पाती है. बाकी के चेहरे फिर से गुमनामी और नाकामी की भीड़ में कहीं खो जाते हैं.
➡️ पर असर क्या होता है?
युवा यह देख रहे हैं कि बिना संघर्ष के भी सब कुछ मिल सकता है।
पर असलियत छुपी रह जाती है – नाकामियों की कहानियाँ, संघर्ष के गुजरते साल, डिप्रेशन, रिजेक्शन – ये सब कहीं दिखाया ही नहीं जाता।

युवा चाहते हैं कि उन्हें तुरंत सफलता, अच्छा वेतन और सम्मान मिल जाए, लेकिन जैसे ही रास्ता कठिन दिखता है, वे दिशा बदल लेते हैं।
. धैर्य की कमी – Instant Gratification का दौर
आज की पीढ़ी “इंस्टेंट ग्रैटिफिकेशन” की आदि हो चुकी है।
नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी की वजह से हर चीज़ तुरंत चाहती है।
फूड एनफॉरमेशन , एंटरटेनमेंट – यहां अब सब कुछ एक क्लिक में अवेलेबल है। ऐसे में मेहनत और इंतजार करने की मानसिकता कमजोर होती जा रही है। खाना चाहिए – ज़ोमैटो खोलो। जवाब चाहिए – गूगल से लो। एंटरटेनमेंट चाहिए – फिर Netflix ऑन करो।
➡️ इस आदत ने: युवाओं को बदल दिया है वे चाहते हैं कि उन्हें तुरंत ही इंस्टेंट कामयाबी, अच्छी सैलरी और सोसाइटी में रिवॉर्ड मिल जाए, लेकिन जैसे ही रास्ता मुशिकल दिखता है, वे फिर अपना रास्ता बदल लेते हैं। एक के बाद एक कई रास्ते बदलने लगते हैं.
- धैर्य (Patience) खत्म कर दिया है।
- लंबी रेस की प्लानिंग कमजोर कर दी है।
- मेहनत के बदले “trending” या “viral” बनने की चाह बढ़ा दी है।
- मेहनत के बदले “trending” या “viral” बनने की चाह बढ़ा दी है।
👨👩👧 3. पैरेंटिंग और समाज की भूमिका
आज के माहौल में बहुत से पेरेंटस अब अपने बच्चों को स्ट्रगल से बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। “हमने देखा है, तुम क्यों देखो?” वाली सोच से बच्चों को वो सीख नहीं मिलती कि हार, संघर्ष, रिजेक्शन भी जिंदगी का अहम हिस्सा है।
“हमने तकलीफें देखी हैं, तुम क्यों देखो?” – इनकी ये सोच बच्चों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने से रोकती है। जबकि सच्चाई यह है कि असली सीख तो ठोकर खाने और उसके बाद गिर कर फिर उठने से ही मिलती है।

➡️ उदाहरण और प्रेरणा की जरूरत:
बच्चों को आज की डेट में ऐसे लोगों से मिलाना ज़रूरी है जिन्होंने सच में जमीन से शिखर तक का सफर किया हो – और जिनकी कहानी संघर्ष से भरी हो, सिर्फ बाहरी चमक चकाचौंध से नहीं।
🎓 4. एजुकेशन सिस्टम में करियर स्किल्स की कमी
आज का एजुकेशन सिस्टम ज़्यादातर नंबर्स और डिग्रियों तक सीमित हो कर रह गया है। बच्चों को किताबें तो पढ़ाई जाती हैं लेकिन जीवन जीने की कला, पेशेंस, असफलता को स्वीकार करने की क्षमता और लगातार मेहनत करते रहने की आदत नहीं सिखाई जाती। बच्चे चाहे वो छोटी उम्र के हों या बड़े वो बस इस नंबर रेस में उलझते चले जाते हैं.
स्कूल-कॉलेजेस में सिर्फ नंबरों की दौड़ चल रही है, जबकि आज की दुनिया में ज़रूरत है:
- हार्ड वर्क की आदत
- पेशेंस
- रिस्क लेना सीखना
- फेल होने की तैयारी
- प्रोफेशनलिज़्म और वर्क एथिक्स
✅ क्या किया जा सकता है? – सॉल्यूशन

–
- युवा पीढ़ी को असली संघर्ष की कहानियाँ सुनाएं, सिर्फ ‘मोटिवेशनल स्पीच’ नहीं।
पैरेंट्स बच्चों को उनके फिक्सड ‘comfort zone’ से बाहर निकालें और उन्हें चीज़ें खुद करने दें। ताकि वे जीवन की वास्तविकताओं का सामना कर सकें। और खुद कुछ तरकीब निकालने की कोशिश तो करें जब वो किसी सिचुएशन में हों.
- स्कूल और कॉलेज में ‘Life Skills’, ‘Emotional Intelligence’ और ‘Failure Handling’ पर फोकस हो।
- ‘Quick Success’ को ग्लोरिफाई करने के बजाय ‘Consistent Effort’ को सेलिब्रेट करें। हमेशा हॉर्ड वर्क और पेशेंस को ही ग्लोरिफाई करने की ज़रूरत है .quick success का फॉर्मूला हर जगह काम नहीं आता.
- हर स्टूडेंट को यह समझाना ज़रूरी है कि डिग्री सिर्फ एक गेटपास है बाहरी रियल वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए, लेकिन असली पहचान मेहनत और पेशेंस से ही बनती है।
आखिर में…
कामयाबी रातों-रात नहीं मिलती। उसके पीछे होती हैं अनगिनत छिपी हुई रातें, असफलताएँ, आँसू, पसीना और अनथक मेहनत। युवाओं को यह समझाना होगा कि असली जीत उसी की होती है जो मुश्किलों के सामने टिकता है, जो बार-बार गिरकर भी उठता है। हॉर्ड वर्क ,पेशंस और निरंतरता – ये तीन चीज़ें आज भी सफलता की सबसे मजबूत नींव हैं। इनका कोई दूसरा ऑपशन नहीं है।