Pre-nup Agreement : Shadi hai ya deal
Pre-Nup Agreement: Modern Marriage का सेफ्टी नेट या ट्रस्ट का टेस्ट ?
क्या आज की शादी में सात फेरों से पहले एक-दूसरे का Financial Audit करना भी जरूरी हो गया है?
शादी… एक ऐसा रिश्ता, जिसके साथ हमारी सोसाइटी में न जाने कितनी उम्मीदें, कितने ख्वाब और कितने इमोशंस जुड़ें हैं। कभी ये सात जन्मों का बंधन है, तो कभी दो फैमिलीज का मिलना। कहीं प्यार के दो बोल जिंदगी भर साथ निभाने का वादा बन जाते हैं, तो कहीं शादी को दो दिलों के साथ-साथ दो ख़ानदानों की इज्जत और जिम्मेदारी से जोड़कर देखते हैं। लेकिन तेजी से बदलती इंडियन सोसाइटी में अब शादी की इस ट्रेडिशनल तस्वीर के साथ एक नया पहलू भी जुड़ा है — Pre-Nup Agreement यानी शादी से पहले होने वाला फाइनेंशियल और लीगल सेटलमेंट।
जी हां, आज कुछ यंग कपल्स के लिए शादी की तैयारी सिर्फ प्री-वेडिंग शूट, डिजाइनर लहंगे, शेरवानी, वेडिंग प्लानर और डेस्टिनेशन वेडिंग तक रूकी नही है। शादी के वेन्यू की बुकिंग और मेहमानों की लिस्ट फाइनल करने से पहले कुछ लोग अपनी फाइनेंशियल लाइफ, प्रॉपर्टी, सेविंग्स और फ्यूचर की जिम्मेदारियों पर भी साफ-साफ बात करना चाहते हैं। कुछ मामलों में इसके लिए लीगल हेल्प और एक-दूसरे के कंसेट से शर्तें तय करने की कोशिश होती है। यानी एक तरफ शादी के कार्ड पर दो नाम छपने की तैयारी है, तो दूसरी तरफ कुछ कपल यह भी तय करते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी की फाइनेंशियल कंडीशन क्या होंगी।
सवाल यह है कि क्या यह रिश्तों में बढ़ती इनसेक्योरिटी है, या फिर बदलते दौर में अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की एक समझदार कोशिश ?
शादी से पहले एक-दूसरे का Financial Audit !

जरा आज के किसी ऐसे यंग कपल का सोचिए, जो शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों एजुकेटेड हैं, नौकरी करते हैं और अपनी लाइफ में एक मुकाम हासिल कर चुके हैं। लड़की की अपनी सैलरी , बैंक बैलेंस , कुछ इनवेस्टमेंट हैं और शायद अपने नाम पर कोई प्रॉपर्टी भी। लड़का भी अपनी इनकम, सेविंग्स और फ्यूचर प्लानिंग के साथ शादी के लिए तैयार है।
लेकिन शादी के बाद क्या होगा ?
क्या दोनों अपनी पूरी सैलरी एक ही अकाउंट में डालेंगे ? क्या दोनों की सेविंग्स अलग-अलग रहेंगी? शादी के बाद घर का खर्च कौन उठाएगा? अगर एक पॉर्टनर की इनकम ज्यादा है, तो खर्चों का बंटवारा किस तरह होगा? अगर किसी एक को नौकरी छोड़कर बच्चों की देखभाल करनी पड़ी, तो उसके फाइनेंशियल लॉस की भरपाई कैसे होगी? और अगर जिंदगी में कभी ऐसा मोड़ आया कि दोनों को अलग होने का फैसला करना पड़ा, तो शेयर्ड प्रॉपर्टी और दूसरी ज़िम्मेदारियों का क्या होगा?
ये सवाल सुनने में थोड़े अजीब, कुछ लोगों को रूखे और शायद रोमांस के बिल्कुल खिलाफ लगें। आखिर शादी कोई बिजनेस डील तो नहीं, जिसमें पहले से हर शर्त लिखकर रख दी जाए ! लेकिन आज की यंग जेनरेशन के लिए ये सवाल महज कागजी बातें नहीं हैं। इनके पीछे जिंदगी भर की मेहनत, फाइनेंशियल फ्रीडम, सेल्फ-रेसपेक्ट और फ्यूचर सेक्योरिटी जुड़ी है।
इसी सोच के तहत कुछ कपल्स शादी से पहले Pre-Nup Agreement पर सोचते हैं। हालांकि, हर कपल ऐसा नहीं करता और इंडिया में ऐसे अग्रीमेंट का लीगल स्टेटस भी सिचुएशन और लागू कानूनों पर डिपेंड करता है। इसलिए किसी डॉक्यूमेंट पर सिग्नेचर कर देना अपने आप में इस बात की गारंटी नहीं है कि उसकी हर शर्त अदालत में लागू हो जाएगी।
Financially Independent लड़की और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की चाह
हमारी सोसाइटी में लड़कियों की जिंदगी को लेकर पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव आया है। आज बहुत-सी लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी करने, नौकरी पाने और फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनने के बाद शादी करती हैं। वे चाहती हैं कि शादी उनकी जिंदगी का एक खूबसूरत हिस्सा बने, उनकी पूरी आइडेंटिटी नहीं।
शादी के बाद जिम्मेदारियों की एक नई दुनिया खुलती है। जॉब के साथ घर संभालना, बच्चों की देखभाल , ससुराल और मायके के बीच बैलेंस और फैमिली एक्सपेक्टेशन पर खरा उतरना — इन सबके बीच अपनी इनकम और अपने फ्यूचर के लिए डिसीजन लेने की आजादी बनाए रखना आसान नहीं।
कई घरों में आज भी यह उम्मीद है कि जरूरत पड़ने पर वह अपनी नौकरी छोड़ सकती है, अपने करियर से समझौता कर सकती है।लेकिन अगर लड़की कई साल की मेहनत से अपना करियर बनाती है, तो क्या उसकी फाइनेंशियल आइडेंटिटी शादी के बाद अपने आप Shared Property बन जानी चाहिए? क्या उसकी मैरेज से पहले की सेविंग, इनवेस्टमेंट या विरासत में मिली प्रॉपर्टी पर भी वैसी ही उम्मीदें रखी जाएं जैसी दोनों की शेयर्ड इनकम पर ? इन सवालों का जवाब हर घर और हर रिश्ते में अलग हो सकता है।
दूसरी तरफ, यह भी सच है कि फाइनेंशियल फ्रीडम सिर्फ औरतों का ईशू नहीं है। मर्दों पर भी घर की ज़िम्मेदारी उठाने का सोशल प्रेशर है। उनसे उम्मीद है कि वे घर खरीदें, शादी का खर्च उठाएं, बीवी-बच्चों की जरूरतें पूरी करें और मुश्किल वक्त में घर का सहारा बनें।आखिर फाइनेंशियल सेक्योरिटी किसी एक जेंडर की जागीर नहीं है।
प्यार अपनी जगह, पैसा अपनी जगह ?

हमारे यहां पैसे के बारे में खुलकर बात करना आज भी कई रिश्तों में अनकम्फर्टेबल है। शादी की बातचीत में लड़के की जॉब, पैकेज, घर और गाड़ी के बारे में तो पूछते हैं, लेकिन यह जानना कि उस पर कितना कर्ज है, उसकी फाइनेंशियल रेस्पॉंसिबिलिटीज क्या हैं या वह फ्यूचर में पैसों को लेकर क्या सोचता है—कई बार नागवार सवाल समझे जाते हैं।
इसी तरह लड़की की सैलरी, जॉब और घर के फाइनेंशियल स्टेटस पर बात तो होती है, लेकिन उसकी अपनी इकॉनॉमिक प्रॉयोरिटीज और फाइनेंशियल फ्रीडम को लेकर बातचीत हमेशा उतनी नॉरमल नहीं होती। हम शादी से पहले कुंडली मिलाते हैं, खानदान की जानकारी लेते हैं और कभी-कभी सोशल मीडिया प्रोफाइल तक खंगाल डालते हैं। लेकिन क्या हम अपने होने वाले लाइफ-पॉर्टनर से यह पूछते हैं कि वह पैसों को लेकर कैसा बिहेव करता है? क्या वह कर्ज लेने में अलर्ट है? क्या वह अपनी इनकम और एक्सपेंस के बारे में ईमानदार है? क्योंकि जिंदगी में प्यार के साथ-साथ बिजली का बिल, घर की ईएमआई, बच्चों की फीस, मेडिकल इमरजेंसी, पेरेंट्स की जरूरतें और रिटायरमेंट की फिक्र भी है। प्यार इन जिम्मेदारियों को निभाने की ताकत जरूर दे सकता है, लेकिन इनके प्रैक्टिकल सॉल्यूशन के लिए प्लॉन भी चाहिए।
पैसों पर बात करना प्यार की कमी नहीं है।
मगर फर्क इस बात से पड़ता है कि यह बातचीत किस फीलिंग के साथ हो रही है। अगर मकसद एक-दूसरे को कंट्रोल करना, अपनी प्रॉप्रटी छुपाना या मुश्किल वक्त में एक दूसरे को हेल्पलेस करना है, तो कोई भी अग्रीमेंट रिश्ते को सेक्योर नही कर सकता।
क्राइम, रिश्तों में ट्रस्ट इशूज और सेक्योरिटी का टेंशन
आज जब हम अखबारों, न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर रिश्तों से जुड़ी क्राइम न्यूज देखते हैं, तो मन में कई सवाल उठते हैं। कभी लाइफ-पॉर्टनर पर चीटिंग का इल्जाम है, कभी Financial Conflict के मामले , तो कभी मैरेज डिस्प्यूट वॉयलेंस और सीरियस क्राइम तक पहुंच जाते हैं।कुछ हादसे इतने डरावने हैं कि लोगों का रिश्तों पर से भरोसा ही डगमगाने लगता है।ऐसे माहौल में कुछ लोग सोचते हैं कि अगर जिंदगी के बड़े फैसलों पर पहले से क्लैरिटी हो, तो फ्यूचर में होने वाले डिस्प्यूट को कम किया जा सकता है। यहीं से Pre-Nup Agreement जैसे concept में दिलचस्पी पैदा होती है।लेकिन एक बात समझना भी जरूरी है—किसी अग्रीमेंट से धोखा, डोमेस्टिक वॉयलेंस या क्राइम को पूरी तरह रोक नही सकते। सेक्योरिटी के लिए कानून, सोशल अवेयरनेस, फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस जरूरी है।
क्या शादी से पहले Separation की तैयारी करना गलत है?

हमारे यहां शादी का जिक्र आते ही साथ निभाने की बातें होती हैं। कहते हैं कि रिश्ता कोई खिलौना नहीं है, जिसे मन भरने पर छोड़ दिया जाए। इस सोच में अपनी जगह एक अहमियत है। हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं और हर डिसअग्रीमेंट का मतलब सेपरेशन नहीं होता। मगर क्या सिर्फ इसलिए किसी को रिश्ते में बने रहना चाहिए कि उसने सात फेरे लिए थे या निकाह कबूल किया था? क्या साथ निभाने का वादा अपनी सेक्योरिटी और सेल्फ-रेसपेक्ट को हमेशा के लिए पीछे छोड़ देने का नाम है?
शायद आज की पीढ़ी इन्हीं सवालों के बीच अपने जवाब तलाश रही है।
Pre-Nup Agreement करनेवालों की सोच यह हो सकती है कि अगर फ्यूचर में रिश्ता नहीं चला, तो कम से कम पैसे के मामलों को लेकर लड़ाई कम हो। दोनों को पहले से पता हो कि किसकी इंडिविजुअल प्रॉप्रटी क्या है, शेयर्ड एक्सपेंसेंज कैसे होंगे और अलग होने की हालत में किन इशूज़ पर बातचीत करनी पड़ेगी। मगर जैसे हम हेल्थ इन्श्योरेंस लेते हुए यह उम्मीद नहीं करते कि हमें जरूर बीमारी होगी, वैसे ही फ्यूचर की फाइनेंशियल प्लानिंग भी अपने आप में रिश्ते का नाकाम होना नहीं है। फिर भी, मैरेज और इन्श्योरेंस के बीच एक जरूरी फर्क है। शादी सिर्फ फाइनेंशियल पॉर्टनरशिप नहीं, बल्कि इमोशनल और सोशल रिश्ता भी है।
इंडिया में Pre-Nup Agreement: सिर्फ सिग्नेचर से नहीं बनती लीगल सेक्योरिटी
यहां एक जरूरी बात समझनी जरूरी है। इंडिया में ऐसे समझौतों का लीगल स्टेटस , पर्सनल लॉज़, अग्रीमेंट की शर्तों और उससे जुड़ी सिचुएशन पर डिपेंड करता है। किसी डॉक्यूमेंट में लिखी गई हर शर्त सिर्फ सिग्नेचर होने से लीगल नही होती। मैरेज, मेटेंनेंस, बच्चों के और मेरिटल राइट्स से जुड़े मामलों में लागू कानून और ज्यूडिशियल एंगल जरूरी है।यह भी जरूरी है कि दोनों लोग अपनी मर्जी से, बिना किसी प्रेशर के शर्तों को समझकर फैसला लें। फाइनेंशियल इनफॉरमेशन छुपाना, किसी एक पॉर्टनर को डराकर साइन कराना या दूसरे की लीगल फ्रीडम को खत्म करने की कोशिश हेल्दी अग्रीमेंट की बुनियाद नहीं होती।
आने वाले जन्मों के साथी, पहले इस जन्म की तैयारी!
लेकिन आज की जेनरेशन शायद इस बड़े वादे को निभाने के लिए पहले इस जन्म की रियलिटी को समझ रही है। कितनी कमाई होगी, कितना खर्च होगा, कौन किसकी जिम्मेदारी उठाएगा, दोनों के सपने कैसे पूरे होंगे और अगर जिंदगी उम्मीद के मुताबिक नहीं चली तो रास्ता क्या होगा—इन सवालों से बचने के बजाय उन पर बातचीत करना चाहती है।फिर भी, हर रिश्ते को लीगल शर्तों और इकॉनॉमिक फिगर्स से परखना भी सही नहीं । अगर शादी से पहले हर बातचीत शक के बिना पर है, तो प्यार और भरोसे के लिए जगह कम है। इसलिए शायद असली जरूरत सिर्फ Pre-Nup Agreement की नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने की है।
आखिरकार, शादी कोई कंपनी नहीं, जहां दो लोग सिर्फ प्रॉफिट और लॉस का हिसाब लगाने के लिए साथ आते हैं। इसलिए अगर कोई कपल शादी से पहले फाइनेंशियल सेटलमेंट करना चाहता है, तो उसे सिर्फ लालच या रिश्तों में ट्रस्ट इशू का नाम नहीं देना है । रिश्ता मजबूत तब बनता है, जब दोनों को अपनी बात कहने का हक हो, दोनों की सेक्योरिटी मायने रखे ।

क्योंकि Pre-Nup Agreement हो या न हो, शादी की सबसे जरूरी शर्त आज भी वही है—एक-दूसरे का रेस्पेक्ट, भरोसा और बराबरी।लेकिन सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि शादी से पहले अग्रीमेंट होना चाहिए या नहीं। असली सवाल यह है कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसी शादी के लिए तैयार कर रहे हैं, जिसमें वे सिर्फ अच्छे लाइफ-पॉर्टनर ही नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए जिम्मेदार भी बनें ।और अगर जिंदगी के किसी मोड़ पर रास्ते अलग भी हो जाएं, तो कम से कम एक-दूसरे की जिंदगी को तबाह किए बिना आगे बढ़ने की समझ बाकी रहे।
यह भी पढ़ें । Swipe, Match & Loneliness : इंडियन सोसाइटी में Dating Apps और Love का बिजनेस मॉडल