Loose Control
Loose Control : एक जेनरेशन का अगली जेनरेशन पर Hidden Control
इंडियन सोसाइटी की एक खास बात है — या शायद यह बात Western culture में भी किसी न किसी शक्ल में मौजूद होती है , मगर हमारे यहां तो यह काफी साफ साफ दिखाई देती है। वह है एक पीढ़ी का अपने से अगली पीढ़ी पर एक invisible control ।
यह कंट्रोल हमेशा ही डांट-फटकार या रोक-टोक की शक्ल में सामने नहीं आता। कभी तो यह सलाह बनकर सामने आता है, कभी हमारी फिक्र के नाम पर, कभी अपने कल्चर के नाम पर और कभी इस जुमले के साथ कि —“ हमने सारी जिंदगी देखी है, हमें तुमसे ज्यादा पता है।”
सालों पहले हमारे घरों के बुजुर्गों ने अपनी अगली पीढ़ी को अपनी सोच और अपने बनाए हुए दायरे में रखने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाए होंगे। उस दौर में फैमिली, सोसाइटी और रिश्तों की पकड़ बहुत मजबूत थी। घर में क्या होगा, बच्चे क्या पढ़ेंगे, कहां पढ़ेंगे, वो किससे दोस्ती करेंगे, उनकी शादी कब और किससे होगी, यहां तक कि उनके कपड़े कैसे होंगे और फिर उन्हें बाहर कितनी देर तक रहना है — इन सब पर घर और फैमिली का एक मजबूत influence हुआ करता था।और सच यह भी है कि उस दौर की जेनरेशन ने इस control को काफी हद तक एकसेप्ट भी किया था ।लेकिन हर अगली पीढ़ी ने धीरे-धीरे अपनी अलग जगह बनाने के लिए स्ट्रगल जरूर किया है। खुद को लिए जो सोचा उसे पाने के लिए ही सही मगर हमेशा कोशिश जरूर की है।
किसी ने जॉब के लिए घर से बाहर कदम रखा, किसी ने अपनी पसंद का career चुना, किसी ने घर से दूर नए बिजनेस को ले जाकर शुरू किया और काफी हद तक कामयाब भी हुए। किसी ने शादी के फैसले में अपनी राय रखी और किसी ने यह तय किया कि उसकी जिंदगी सिर्फ इसलिए किसी पुराने तरीके से नहीं चलेगी क्योंकि उसके घर में हमेशा से ऐसा ही होता आया है।यही struggle धीरे-धीरे हर generation की अलग identity बनाता चला गया।
फिर अगली जेनरेशन का lifestyle बदला । Culture बदला।Living pattern बदला।Technology आई।Comfort बढ़े।सोचने और फैसले लेने के तरीके बदले। धीरे धीरे कई सारी बातें और नॉर्म्स बदलें।इसलिए तो आज की जेनरेशन के लिए वैसी बहुत सारी चीजें normal हैं, जिन्हें पिछली पीढ़ी ने कभी imagine भी नहीं किया था। लेकिन यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती।क्योंकि जिस generation ने अपने parents के control से निकलने के लिए इतना स्ट्रगल किया था, वही generation अब जब खुद parents बनती है, तो कई बार अनजाने में वो भी वही invisible control अपनी अगली generation पर रखने लगती है।शायद यही family pattern है। औऱ ये cycle इसी पैटर्न में चलता रहता है।जिस बात के लिए कभी खुद लड़ाई की थी, वही बात कुछ साल बाद अपने बच्चों से मनवाने की कोशिश शुरू हो जाती है।

“हमने तुम्हें इतनी आजादी दी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तुम अपनी मर्जी से सब कुछ करोगे।” यह सिर्फ एक फैमिली की नहीं, बल्कि कई घरों की कहानी हो सकती है।
और बदलाव की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हर generation खुद को अपनी पिछली generation से अलग औऱ बेहतर मानती है। लेकिन जैसे ही उसके हाथ में अगली generation की जिम्मेदारी आती है, वह भी अपने तरीके से boundaries तय करने लगती है।कभी यह control career को लेकर होता है।कभी लाईफ स्टाइल को लेकर। कभी relationship को लेकर।कभी शादी को लेकर।कभी बच्चों की parenting को लेकर। और कभी कभी सिर्फ इस बात पर कि “घर में चीजें हमारे तरीके से क्यों नहीं हो रही हैं ?”
अब Technology ने इस invisible control को एक नया चेहरा भी दे दिया है। पहले control घर की चार दीवारों तक ही था। आज WhatsApp, video calls, family groups, location sharing और social media के जरिए यह control दूर बैठकर भी मौजूद रह सकता है।
लेकिन यहां एक सवाल बहुत जरूरी है — क्या हर concern control होता है ? शायद नहीं।
Parents की फिक्र genuine भी हो सकती है। बुजुर्गों का तजुर्बा भी अपनी जगह जरूरी है। हर नई चीज को सिर्फ इसलिए सही नहीं माना जा सकता क्योंकि वह नई है। उसी तरह हर पुरानी बात को सिर्फ इसलिए सही नहीं माना जा सकता क्योंकि वह पुरानी है। कुछ नई बातों पर कंट्रोल करने की जरूरत है जिनसे एथिक्स और मोरॉलिटी अफेक्ट हो रहे हैं और कुछ पुरानी दकियानूसी सोच को भी पीछे रखना होगा। असल जरूरत शायद control खत्म करने की नहीं, उस control को थोड़ा loose करने की है।
यानी Loose Control.
इतना ढीला कि रिश्ता बना रहे, लेकिन सांस लेने की जगह भी बची रहे।
इतना कि parents अपनी बात कह सकें, लेकिन बच्चे अपने फैसले भी ले सकें।
इतना कि फैमिली के बड़े अपना experience share करें, लेकिन अगली generation को अपनी जिंदगी का रास्ता खुद तलाशने दिया जाए।क्योंकि हर generation का अपना दौर होता है। अपनी चॉइस होती है।जिस तरह हमारे parents ने अपने टाइम में available choices के बीच जिंदगी बनाई, उसी तरह आज की generation अपनी अलग दुनिया, अलग technology, अलग priorities और अलग challenges के बीच अपनी जिंदगी बना रही है।हो सकता है कि उनके फैसले हमें हमेशा सही न लगें।हो सकता है कि उनका lifestyle हमें कभी-कभी बहुत अलग लगे।हो सकता है कि उनकी priorities हमारी priorities से बिल्कुल अलग हों।
लेकिन शायद generation gap का मतलब ही यही है — एक ही घर- परिवार में पैदा हुए लोग अलग-अलग वक्त की दुनिया में बड़े होते हैं।इसलिए हर जेनरेशन का काम अगली जेनरेशन को अपनी copy बनाना नहीं, बल्कि उसे इतना मजबूत बनाना होना चाहिए कि वह अपनी जिंदगी की जिम्मेदारी खुद उठा सके।

Control की जरूरत वहां तक है जहां safety, responsibility और values का सवाल हो। लेकिन जहां बात किसी adult की personal choice, lifestyle और identity की हो, वहां शायद थोड़ा पीछे हट जाना भी रिश्ते को मजबूत करता है।कभी-कभी प्यार का मतलब यह नहीं होता कि हम किसी को अपने हिसाब से चलाएं।
कभी प्यार का मतलब यह भी होता है कि हम कहें—
“तुम्हारी जिंदगी है, अपना रास्ता खुद चुनो। जरूरत पड़े तो हम यहां हैं।”
शायद यही वह जगह है जहां control, care में बदल सकता है और दूरी, respect में।
हर generation को अपनी पहचान बनाने का हक है।और शायद अगली generation को यह हक देने का सबसे खूबसूरत तरीका यही है—
Control को पूरी तरह खत्म नहीं, थोड़ा सा Loose कर दीजिए।

क्योंकि रिश्ते तब ज्यादा खूबसूरत होते हैं जब उनमें पकड़ हो, मगर जकड़न न हो।