Ghar Nari
घर-नारी का यह डिजिटल कोना…
ये प्लेटफ़ॉर्म है उन सभी घर-नारी के लिए —
जो अपने-अपने घर, सिस्टम और नेटवर्क की मेन फ्रेम हैं।
जो कभी खुद अपने रास्ते तय करती हैं,
तो कभी पुराने रास्तों पर भी चलते हुए अपने कदमों की लय बना लेती हैं।
ज़िंदगी की इस आपाधापी में वो भी शामिल हैं —
अपने कंधों पर उम्मीदों और ख्वाबों का बस्तर लिए, अपनी रफ़्तार से चलती हुईं।
एक नारी — कई किरदार
हमारी सोच यही है कि एक नारी को सिर्फ एक किरदार तक ही लिमिट नहीं किया जा सकता।
अगर हमने उसे बस एक एंगल से देखा, तो उसकी कहानी अधूरी रह जाएगी।
वो एक बेटी है, बहन है, पत्नी है, मां है —
और जब हम उसकी बात करेंगे, तो इन सब रिश्तों की भी बात करनी होगी। क्योंकि बिना घर के नारी अधूरी है और बिना नारी के घर… बस एक मकान।
GharNari एक पहल है — हमारी सोसाइटी की उस आधी आबादी की ज़िंदगी के अनछुए पहलुओं को सामने लाने की, जो हमारे बीच है, हमारे साथ जीती है, मगर फिर भी कहीं न कहीं अनदेखी रह जाती है। इसलिए, “GharNari “ एक कोशिश है — हमारे मेन कैरेक्टर नारी के जरिए एक पूरी जिन्दगानी सामने लाने की।
एक पूरी फैमिली, एक पूरी सोसाइटी, और उन फीलिंग्स को टटोलने की जहाँ महिलाएं अपनी कहानी खुद लिखती हैं , अपने घर और सोसाइटी के सिस्टम की लाइफ़लाइन है