9 करोड़ नौजवानों के आनेवाले कल पर बड़ा सवाल ! क्या कर रहे हो आजकल ? कुछ खास नही ! हाथ में मोबाइल, सामने बेरोज़गारी, आँखों में सपने और ज़िंदगी में ठहराव… आखिर गलती किसकी है— Youth की या उस System की, जो उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता नहीं दे पा रहा ?
Youth Doing Nothing ; हमारे देश को दुनिया के सबसे युवा देशों में गिना जाता है। हम कहते हैं कि हमारे नौजवान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और आने वाला भारत इन्हीं के हाथों में है। लेकिन इस उम्मीद के बीच एक ऐसा सवाल खड़ा है, जिसे नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं — अगर करोड़ों नौजवान पढ़ाई, इम्पलॉयमेंट और ट्रेनिंग से बाहर हैं, तो आखिर वे अपनी ज़िंदगी में कर क्या रहे हैं ?
NITI Aayog की अगस्त 2026 की रिपोर्ट Reimagining Skilling for Viksit Bharat@2047 में लगभग 9 करोड़ युवाओं के एजुकेशन, रोजगार और ट्रेनिंग से बाहर होने का अंदाजा दिया गया है। यह अनुमान 2021 के NSS 78वें राउंड के आंकड़ों पर आधारित है, न कि 2026 में किए गए किसी नए सर्वे पर ऐसे नौजवानों के लिए NEET शब्द इस्तेमाल किया जाता है—Not in Education, Employment or Training।
लेकिन यहाँ एक जरूरी बात समझनी होगी। इन सभी युवाओं को बेरोज़गार, आलसी या मोबाइल में डूबा हुआ मान लेना गलत होगा। इस पूरे ग्रुप में घरेलू जिम्मेदारियाँ निभाने वाले भी शामिल हैं। फिर भी, यह आंकड़ा हमें एक बड़े सोशल चैलेंज पर सोचने के लिए मजबूर करता है।
Youth Doing Nothing… या करने के मौके ही नहीं ?
आज किसी युवा से पूछिए कि क्या फ्यूचर प्लानिंग है, तो जवाब कई तरह के मिलेंगे। कोई गर्वमेंट जॉब की तैयारी कर रहा है, कोई प्राइवेट सर्विस के लिए अप्लाई कर रहा है, कोई डिग्री लेकर अपॉर्च्यूनिटीज तलाश रहा है और कोई समझ ही नहीं पा रहा कि शुरुआत कहाँ से करे। कहीं कॉलेज दूर है , कहीं ट्रेनिंग महँगी है, तो कहीं पढ़ाई पूरी करने के बाद भी नौकरी मिलने की उम्मीद कम दिखाई देती है। दूसरी तरफ, कुछ युवा ऐसे भी हैं जो न कोई clear goal सेट कर पा रहे हैं और न ही अपनी डेली रूटीन को ही किसी डॉयरेक्शन में ले जा रहे हैं।
तो क्या हर नौजवान को दोष देना सही है ?
शायद नहीं। लेकिन यह भी सच है कि अगर कोई लंबे टाइम तक कोशिश करना छोड़ देता है, तो उसकी पॉसिबिलिटीज भी कम होने लगती हैं।
सवाल सिर्फ यह नहीं कि Youth Doing Nothing क्यों हैं। सवाल यह भी है कि System Doing Nothing तो नहीं है?
Mobile में Busy, लेकिन Future में कितने Serious?
आज मोबाइल हमारी ज़िंदगी का जरूरी हिस्सा है। इसी से पढ़ाई होती है, नौकरी खोजी जाती है, कारोबार चलता है और दुनिया भर की जानकारी मिलती है। लेकिन इसी स्क्रीन पर रील्स, गेम्स और इंटरटेनमेंट का ऐसा सिलसिला भी है, जिसमें घंटों निकल जाते हैं और पता भी नहीं चलता। सुबह उठते ही फोन चेक करना, खाली वक्त में रील्स देखना और रात को सोने से पहले एक बार फिर स्क्रीन पर टाइम बिताना आम आदत बनती जा रही है। परेशानी तब होती है, जब इंटरटेनमेंट हमारी डेली रूटीन पर इतना हावी हो जाए कि पढ़ाई, हुनर सीखने और करियर बनाने के लिए वक्त ही न बचे।

सोशल मीडिया पर दूसरों की कामयाबी देखकर युवा कभी मोटिवेट होते हैं, तो कभी अपनी ज़िंदगी से निराश। किसी की लग्ज़री लाइफ, किसी की Foreign Trip और किसी की शानदार कमाई देखकर लगता है कि सब आगे निकल गए, बस हम पीछे रह गए।लेकिन स्क्रीन पर दिखने वाली कामयाबी पूरी कहानी नहीं होती। उसके पीछे की मेहनत, नाकामियां और स्ट्रगल अक्सर नज़र नहीं आते।मोबाइल प्रॉब्लम नहीं है ; उसका बेवजह इस्तेमाल परेशानी है। मगर यह मान लेना कि करोड़ों युवा इम्पलॉयमेंट और एजुकेशन से बाहर सिर्फ मोबाइल की वजह से हैं, सही नहीं होगा। इसके लिए ठोस सबूत चाहिए।
Degree है, लेकिन नौकरी कहाँ है ?
आज बच्चों को बचपन से बताया जाता है कि अच्छी पढ़ाई करो, डिग्री हासिल करो और अपना फ्यूचर सेक्योर करो। लेकिन डिग्री मिलने के बाद भी कई नौजवान नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं।
सरकारी नौकरियों में कम होती वैकेंसी , कॉम्पिटिटिव एग्जाम का प्रेशर, रिजल्ट में देरी और प्राइवेट सेक्टर में शुरुआती कम सैलरी नौजवानों के सामने बड़ा चैलेंज है। कई जगह नौकरी के लिए एक्सपीरियंस माँगा जाता है, जबकि नए कैंडिडेट को एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका ही नहीं मिलता।
MoSPI की Periodic Labour Force Survey (PLFS) 2025 के मुताबिक, 15–29 एज ग्रुप के नौजवानों में Unemployment Rate 2024 के 10.3% से घटकर 2025 में 9.9% हुई। यह इम्प्रूवमेंट है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी युवाओं को अच्छी नौकरी मिल रही है।
बेरोज़गारी और NEET में फर्क है। Unemployment rate काम तलाश रहे लोगों से जुड़ी होती है, जबकि NEET में वे नौजवान भी शामिल हो सकते हैं जो न पढ़ रहे हैं, न काम कर रहे हैं और न ट्रेनिंग ले रहे हैं।इसलिए प्रॉब्लम को समझने के लिए सिर्फ फिगर्स गिनना काफी नहीं। यह देखना भी जरूरी है कि युवाओं को एमप्लॉयमेंट के लायक बनाने और उन्हें काम दिलाने के बीच कितनी दूरी है।
घर में काम करती लड़की क्या Nothing कर रही है?

इस बहस का एक पहलू अक्सर छूट जाता है — घरेलू जिम्मेदारियाँ याने डोमेस्टिक अनपेड लेबर।
बहुत-सी युवा लड़कियाँ घर का काम करती हैं, छोटे भाई-बहनों की देखभाल करती हैं और बुज़ुर्गों की जरूरतें पूरी करती हैं। उनके काम के बदले कोई सैलरी नहीं मिलती, इसलिए उन्हें कई बार ऐसा समझ लिया जाता है जैसे वे कुछ कर ही नहीं रही हों।NITI Aayog की रिपोर्ट में भी NEET ग्रुप के बड़े हिस्से की हाउसहोल्ड रेसपॉंसिबिलिटीज का जिक्र है। इसका मतलब है कि एजुकेशन, एमप्लॉयमेंट और ट्रेनिंग से बाहर होना हमेशा खाली बैठना नहीं होता। किसी लड़की को पढ़ने या नौकरी करने का मौका न मिले, क्योंकि फैमिली को उसकी घरेलू मेहनत चाहिए, तो जिम्मेदारी सिर्फ उसकी नहीं है। फैमिली और सोसाइटी को भी अपनी सोच बदलनी होगी। नौजवानों की सिचुएशन का सही जायज़ा तभी होगा, जब हम यह समझेंगे कि कौन रोजगार तलाश रहा है, कौन घरेलू काम कर रहा है, कौन सही ऑपशन की कमी से जूझ रहा है और किसे अपनी डॉयरेक्शन तय करने में हेल्प चाहिए।
System की जिम्मेदारी आखिर क्या है ?
अगर देश के नौजवानों को आगे बढ़ाना है, तो सिर्फ उन्हें मेहनत करने की सलाह देना काफी नहीं होगा।
एजुकेशन और इमप्लॉयमेंट के बीच बेहतर तालमेल चाहिए। स्कूल और कॉलेज में करियर काउंसलिंग होनी चाहिए। प्रोफेशनल एजुकेशन , अप्रेंटिसशिप और टेक्निकल ट्रेनिंग को बढ़ावा देना होगा। ट्रेनिंग ऐसी हो, जिससे युवा रियल काम सीख सकें और उन्हें एम्पलॉयमेंट के ज्यादा मौके मिल सकें।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन के इस दौर में युवाओं को नई टेक्नॉलॉजी सीखने के मौके चाहिए। स्मॉल टाउन और गांव – कस्बों में भी अच्छी ट्रेनिंग और डिजिटल मीडियम तक पहुँच जरूरी है।सरकार को एम्पलॉयमेंट की अपॉर्च्यूनिटीज बढ़ानी होंगी । कंपनियों को नए लोगों को काम सीखने का मौका देना होगा और एजुकेशनल इंसटिटयूशन को सिर्फ डिग्री नहीं, काम आने वाले हुनर पर भी फोकस करना होगा।
दूसरी तरफ, नोजवानों की अपनी जिम्मेदारी भी कम नहीं है। अगर जॉब नहीं मिल रही, तो कोई नया हुनर सीखना, छोटे काम से शुरुआत करना, अप्रेंटिसशिप तलाशना या सेल्फ- इम्पलॉयमेंट के ऑपशन देखना होगा ।हर किसी को गर्वमेंट जॉब या बड़े पैकेज से ही शुरुआत करनी है, यह सोच भी बदलनी होगी। शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन वह आगे बढ़ने का रास्ता बन सकती है।
यह भी पढ़ें । Teenage Life — Gift है या Trap ??
गलती ढ़ूढ़ने से नहीं, डॉयरेक्शन देने से बदलेगी तस्वीरt

नौजवानों को लगातार ताने देना, उनका कम्पैरिजन दूसरों से करना या उन्हें निकम्मा कहना किसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं है। इससे निराशा बढ़ सकती है और फैमिली के बीच दूरी पैदा हो सकती है।लेकिन यंग जेनरेशन को भी यह समझना होगा कि हालात चाहे जितने मुश्किल हों, अपने फ्यूचर के लिए कोई न कोई कदम उठाना जरूरी है। रोज़ थोड़ा वक्त सीखने में लगाना, स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करना, जॉब के नए ऑपशन तलाशना और जरूरत पड़ने पर हेल्प लेना शुरुआत हो सकती है।
हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहाँ फेलियर के बाद दोबारा कोशिश करना शर्म की बात न हो। जहाँ किसी हुनर से काम करने वाले को कमतर न समझा जाए। जहाँ लड़कियों को घरेलू जिम्मेदारियों की वजह से अपने सपने छोड़ने न पड़ें और जहाँ नौजवान बस डिग्री लेकर नौकरी के इंतज़ार में साल न गुज़ारें।
क्योंकि देश का फ्यूचर सिर्फ इस बात से तय नहीं होगा कि उसके युवा कितने हैं, बल्कि इससे तय होगा कि उन्हें अपनी जिंदगी बनाने के कितने मौके मिले हैं।
और आखिर में सबसे बड़ा सवाल यही है —
Youth Doing Nothing or System Doing Nothing ?
शायद सही जवाब इन दोनों के बीच कहीं है। लेकिन जब तक हम इस सवाल का ईमानदारी से सामना नहीं करेंगे, तब तक युवा आबादी की ताकत का पूरा फायदा उठाना मुश्किल रहेगा।
यह भी पढ़ें । Competitive Exams Vs Outlier Stories — जानिए क्यों 22 से 30 की उम्र सबसे अहम है ।