Stop Sharing Everything
कुछ साल पहले एक सुपरहिट फिल्म आई थी
एक बेहद खूबसूरत फिल्म् – “जब वी मेट”
इस फिल्म की सबसे यादगार कैरेक्टर थी गीत –
एक लड़की जो नॉन-स्टॉप बोलती रहती थी। वो किसी को बोलने का मौका ही नहीं देती थी। उसके पास हर समय कहने को कुछ न कुछ जरूर था – बिना रुके, बिना सोचे।
शायद फिल्म में ये उस कैरेक्टर का मजाकिया अंदाज था, लेकिन ज़रा सोचिए – असल ज़िंदगी में अगर हर कोई गीत बन जाए तो क्या होगा?
जब वी मेट की ‘गीत’ को तो सबने पसंद किया था , पर असल जिंदगी में जब हर कोई गीत बन जाए, तो बातचीत नॉरमल नहीं रहती और वो संवाद शोर बनकर रह जाता है।
आज हर कोई बस बोलता ही जा रहा है…
आज हमारी सोसाइटी में ऐसे लोग हर जगह हैं – जो बस बोलते रहते हैं, लेकिन सुनते नहीं।
घर में, दोस्तों के साथ, ऑफिस में, या अनजान लोगों से भी – हर बातचीत में उनका मकसद बस एक होता है:
“मुझे बोलना है। मुझे सब बताना है।”
कभी सोचा है, क्या सामने वाले को सुनने का भी मौका मिल रहा है?
मगर जब सुनने से ज़्यादा अपनी बातें कहनी होती हैं हमेशा तो इससे रिश्ते गहराते नहीं, टूटने लगते हैं।

“मैं ही मैं” की दुनिया में कोई और दिखता ही नहीं
कुछ लोग मानो सिर्फ अपनी ही दुनिया में रहते हैं –
“मैंने आज ये किया”,
“मुझे वहां जाना है”,
“मेरे साथ ऐसा हुआ था…”
”आज क्या स्पेशल फील किया “..ये सब और न जाने क्या क्या
उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला क्या सोच रहा है, क्या कहना चाहता है।
उनकी बातों में कोई ‘हम’ नहीं होता – बस ‘मैं’ ही मैं। उन्हें किसी की सुनने की कुछ खास पड़ी नहीं होती .वो सिर्फ खुद होते हैं.। मैं ही मैं में रहते हैं।
ऐसे भी नहीं होता कि ये लोग कभी किसी कनवर्सेशन में किसी सामने वाले को बोलने का मौका देते हैं. कभी किसी के अंदर कोई इंटरेस्ट नहीं होता इन लोगों को. उन्हें ये फील ही नहीं होता कभी कि जैसे उनके लिए भी कुछ सुनने लायक है कहीं.उन्हें कुछ भी ऑबजर्व करना काफी मुशिकल काम लगता है.जैसे कि उन्हें सब पता ही है . क्या ही कुछ नया या अलग होगा जो कोई दूसरा उन्हें आकर बताएगा.
वो किसी से कुछ भी सुन नहीं सकते. साइलेंट रह ही नहीं सकते. ऑबजर्व करना उनके लिए पॉसिबल ही नहीं है. उन्हें बोलना इतना पसंद होता है कि वो कभी भी कुछ भी कहने लगते हैं कि बस कोई अटेंशन देकर उन्हें सुन सके.. अपनी बाते अपनी कहानियां बस कहते चले जाना है.इस बीच अगर मजबूरी में कभी कभार दूसरे की बात सुननी भी पड़ती है तो उसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं होती है.वो तो बस अपने मांइड में सोचते रहते हैं कि कब सामने वाला एक पॉज लेकर रूके और फिर से मैं अपनी कहानी शूरू कर दूं.
ओवरशेयरिंग: सिर्फ आदत नहीं, एक ब्लंडर भी हो सकता है
शुरुआत में ये बात छोटी लगती है, पर जब आप बार-बार अपनी बातें, निजी जानकारियां दूसरों के साथ शेयर करते रहते हैं – तो एक दिन यही आदत आपके खिलाफ जा सकती है।
आप जब किसी से इतनी ज्यादा बातें करते हैं. बोल बोल के अपने बारे में सबकुछ बता देना. अपनी बड़बड़ाहट में जाने अनजाने अपनी कई सारी इनफॉरमेशन किसी के सामने भी उड़ेल देते हैं.

तो कई बार सामनेवाला आपके लिए खुश नहीं होता.
और न ही उसे बता देने से आपका कुछ भला होता है
और फिर
किसी को आपने कुछ बताया था, उसने गलत तरीके से इस्तेमाल कर लिया।
आप सोचते रह जाते हैं:
“मैंने तो बस कहा था… इतना बड़ा मसला कैसे बन गया?”
तब जाकर ये रियलिटी चेक मिलता है लाइफ में.
कि इतना कुछ नहीं बोलना होता है. अपने बारे में कभी किसी को इतना नहीं बताना होता है.
क्या कभी सोचा है, चुप रहना भी एक स्किल है?
बोलना सबको आता है, पर सुनना और ऑब्जर्व करना एक कला है।
जब आप सुनते हैं, तब आप:
- दूसरों को समझते हैं
- खुद को कंट्रोल करना सीखते हैं
- बेहतर कनेक्शन बनाते हैं
- और सबसे ज़रूरी: बिना कहे बहुत कुछ जान लेते हैं
सुनना = प्रेज़ेंट में रहना
जब हम किसी को सुनना शुरू करते हैं तो अपने कान यूज करते हैं अपनी जुबान नहीं.
हमारे माइंड में ये नहीं चल रहा होता है कि अब आगे क्या कहना है.कुछ देर के लिए हमारा मांइड प्रेजेंट में रहता है. हम बोलने में बिजी नहीं होते. कुछ सोचने में बिजी नहीं होते. बल्कि अब पूरी अटेंशन से किसी को सुनते हैं.
तो पहली बार कुछ अच्छा लगता है.धीरे धीरे जानने की फीलिंग्स आती है .कि क्या है .कैसे है. अच्छा ऐसे भी होता है.सुनने में बहुत फायदे होते हैं, अपने अंदर पेशेंस भी आता है.
हमेशा खुद को इमप्रूव करने के चासेंज रहते हैं.
इस तरह अपने मन को “अभी में” लाते हैं।
ना ये सोच रहे होते हैं कि “अब क्या बोलूं?”,
ना ही अपने अगले जवाब की तैयारी कर रहे होते हैं।
आप बस वहां होते हैं – उस इंसान के साथ।
यही सच्चा संवाद है।
आज की भीड़ में असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जब कोई सुनता है
आज की दुनिया में सब कुछ इतना तेज़ है – सब बोल रहे हैं, सब कुछ कह रहे हैं।
लेकिन अगर कोई सुन रहा हो – वो सबसे अलग होता है।
और सबसे गहरा कनेक्शन वहीं से शुरू होता है।

इसलिए पहले सुनें, फिर बोलें…
बोलना आसान है, सुनना मुशिकल है औऱ पेशेंस मांगता है।
पर एक बार जब आप सुनने लगते हैं, तो आपकी बातें भी पहले से कहीं ज्यादा मायने रखने लगती हैं।
कम बोलिए, गहराई से बोलिए।
सबको मत बताइए, सही को बताइए।
हर किसी को मत सुनाइए – पहले खुद को सुनिए।
क्योंकि… सुनने वाला ही असल में बोलने के काबिल होता है।
बदलाव की शुरुआत कैसे हो?
अगर हमें बोलना इतना पसंद है – बहुत अच्छी बात है।
पर इससे पहले एक बार सुनने की आदत डालें:
- अगली बार जब कभी कोई कुछ कह रहा हो – ध्यान से सुनें, बीच में न टोकें।
- खुद को थोड़ा रोकें – जब तक सामने वाला खत्म न करे।
- हर किसी से सब कुछ शेयर न करें – एक फ़िल्टर लगाना सीखें।
- और हाँ, कुछ बातें सिर्फ अपने लिए रखें।
यही सीख धीरे-धीरे और मजबूत बनाएगी।
बोलने से ज़्यादा ज़रूरी है “सोचकर बोलना” और “किसको क्या कहना है ये तय करना”।
“सुनना भी एक कला है, और यह हमें और बेहतर इंसान बनाता है।”