Breakfast,Lunch And Dinner Time
” क्यूं भूख से नहीं, टाइम से खाना : ये फूड हैबिट है खानपान की सबसे बड़ी भूल “
“जब हम भूख से नहीं, बल्कि घड़ी देखकर खाना खाते हैं, तब हम अपने शरीर की आवाज़ को अनसुना कर रहे होते हैं।”
मॉर्डर्न लाइफ स्टाइल और अनजाने खान-पान की भूल :
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में हम में से कई लोग खाना महज़ एक डेली रूटीन का हिस्सा समझकर खाते हैं। “नाश्ते का टाइम हो गया”, “लंच टाइम है”, या “डिनर लेट नहीं होना चाहिए” जैसे रोज कहे जाने वाले जुमले हमारे खाने पीने से रिलेटेड डिसीजन को कंट्रोल करते हैं, न कि हमारी असली भूख।
मसलन कई बार ऐसा होता है कि हमें भूख लगी नही होती है और हम सिर्फ इसलिए खाने की टेबल पर बैठ जाते हैं क्यूंकि घड़ी की टिकटिक ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर टाइम का इशारा कर रही होती है.मगर एक सच यह भी है कि यह आदत हमारी फिजिकल और और मेंडल हेल्थ दोनों पर ही गहरा असर डालती है।
घड़ी की सुइयों को देखकर खाना या बॉडी की ज़रूरतें :
भूख लगने से पहले खाना सिर्फ इसलिए खाना की अभी खाने खाने का वक्त हो गया है।लेकिन ये कौन तय करेगा कि अभी भूख है या सिर्फ खाना खाने की ख्वाहीश है या फिर घड़ी की सुइयां ये इशारा कर रही हैं कि चलो ये टाइम है ।
हम खाना भूख की वजह से खाते हैं या सिर्फ इसलिए कि “अब खाने का टाइम हो गया है।”
दरअसल हमारी बॉडी में नैचुरल इंडिकेटर्स या सिग्नल होते हैं जो हमें वक्त आने पर बताते हैं कि हमें कब खाना चाहिए और कितना खाना चाहिए यानि हमारी असली भूख कितनी है। लेकिन मॉर्डन लाइफ स्टाइल , ऑफिस की डिफरेंट टाइमिंग, सोशल मीटिंग्स और डिजिटल डिस्ट्रैक्शन की वजह से हम इन सिगनल्स को अनदेखा कर देते हैं।

“ जब कलाई पर लगी घड़ी ये इशारा करती है कि अब हाथों को एक्टिव हो जाना चाहिए और हाथ में स्पून लेना चाहिए।”
यह लाइन बताती है कि हम अपनी ” इच्छा ” और “ज़रूरत” के बीच की पहचान खोते जा रहे हैं। भूख अब एक Physical Indicator नहीं रह गई, बल्कि एक Time Reflector बन गई है।
इसका असर क्या होता है?
- हम कभी-कभी बिना भूख के भी खा लेते हैं, जिससे ओवरइटिंग और Health Issues बढ़ने लगते हैं।
- या फिर हम कभी भूख लगने पर भी नहीं खाते क्योंकि “अभी टाइम नहीं हुआ”।
हमें कौन बताता है कि अब खाना चाहिए — हमारा पेट, हमारा दिल दिमाग या फिर घड़ी ?
और जब हम फिर घड़ी देखकर खा लेते हैं तो कई बार इसका बुरा नतीजा भी होता है :
- अनचाहा वजन बढ़ना
- डाइजेस्टिव सिस्टम में गड़बड़ी
- मानसिक तनाव और चिंता
- इसके बाद फिर नींद की कमी और हॉर्मोनल इमबैलेंस का खतरा बढने लगता है.
क्या वक़्त ने हमारी भूख को छीन लिया है?
सुबह के आठ बजे हैं — घड़ी कहती है कि नाश्ता करो। दोपहर के एक बजे — अब लंच का वक्त है। रात के आठ बजे — डिनर टाइम। लेकिन क्या वाकई हमें उस वक़्त भूख लगी होती है?
हम कब से घड़ी के इशारे पर खाना खाने लगे? क्या शरीर की ज़रूरतों से ज़्यादा अहमियत अब घड़ी की सुइयों को मिलने लगी है?
अक्सर हम यह नहीं सोचते कि जो प्लेट हमारे सामने रखी है, वह भूख की वजह से आई है या सिर्फ इसलिए कि “अब खाने का टाइम हो गया है।” शरीर क्या चाहता है — ये पूछना हम भूल गए हैं।
हम खाने की इच्छा और ज़रूरत के बीच का फर्क मिटा रहे हैं। और यही फर्क तय करता है कि हम सेहतमंद हैं या सिर्फ आदतों के गुलाम।
शायद वक़्त आ गया है कि हम घड़ी की तरफ देखने से पहले अपने अंदर झाँकें — और खुद से पूछें:
“क्या मुझे सच में भूख लगी है?”

माइंडफुल ईटिंग: एक सॉल्यूशन
माइंडफुल ईटिंग यानी पूरी तरह से कॉनशस होते हुए अपना खाना डिसाइड करना। इसका मतलब है अपने रोजमर्रा के खानपान पर पूरा ध्यान देना, उसे नजरअंदाज नहीं करना , भूख लगने पर ही खाना, और खाते समय हर निवाले का मजा लेकर खाना।
माइंडफुल ईटिंग के फायदे ही फायदे
सबसे पहले तो यह भूख को पहचानने में हेल्प करती है : क्या आपको सच में भूख लगी है या आप बोरियत, तनाव या इमोशनल वजहों से खाना बस खाते जा रहे हैं ? या फिर यूं ही खा रहे है कि अब तो खाने का वक्त हो गया है.
धीरे-धीरे खाना: हर निवाले को चबाकर खाना ताकि Digestion आराम से ही हो।
डिस्ट्रैक्शन से बचना: टीवी, मोबाइल या लैपटॉप देखते हुए खाना न खाएं।
ध्यान देना कि आप क्या खा रहे हैं: अपने खाने की क्वालिटी , क्वांटिटी और न्यूट्रिशन को लेकर अलर्ट रहना सीख जाते हैं।
खान-पान और पीस ऑफ माइंड का रिलेशन :
ये एक रियलिटी है कि हमारी मेंटल हेल्थ हमारे खान-पान से गहराई से जुड़ी हुई है। जब हम जंक फूड, ज्यादा तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो हमारी बॉडी में सूजन (inflammation) बढ़ती है, जिससे दिमागी थकान, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है।
वहीं दूसरी ओर, अगर हम बैलेंस्ड , ताजे और नैचुरल खाने पीने की चीजों को अपने डेली इटिंग हैबिट में प्रॉयोरिटी देते हैं, तो न सिर्फ तंदुरुस्ती रहती है, बल्कि मन भी शांत और स्थिर रहता है।
कुछ छोटे लेकिन असरदार बदलाव
यहां कुछ आसान से बदलाव हैं जो आपके खाने की आदतों को बेहतर बना सकते हैं:
- खाना खाते समय बैठें, खड़े होकर या चलते-फिरते न खाएं।
- खाने को एक खास तरह की इज्जत के साथ खाएं – कम्पलीट अटेंशन और रेस्पेक्ट के साथ।
- भूख लगने पर ही खाएं – टाइम टेबल से नहीं, बॉडी लैंगवेज से।
- दिन भर पानी काफी मात्रा में पिएं ताकि फिजिकल हंगर और प्यास में फर्क समझ सकें।
- औऱ खाने से पहले 2 मिनट गहरी साँसें लेकर खुद को वर्तमान में लाएं।

इसलिए ‘स्मार्ट ईटर’ नहीं, ‘सेंसिबल ईटर’ बनें
आज की दुनिया स्मार्ट चॉइसेस पर चल रही है, लेकिन खान-पान में सिर्फ कैलोरी काउंटिंग या फैट कंट्रोल काफी नहीं है। ज़रूरत है सेंसिबल यानी समझदारी भरे फैसलों की—अपने शरीर और मन दोनों की ज़रूरतों को समझने की।
” FOOD ज़रूरत है BODY की , लेकिन उसे सही Time , सही Quantity और सही Mental State में लेना ही असली Nutrition है।”