over night success
Over Night Success : Smart work के सामने फीका पड़ता Hard Work ??
मेहनत की अहमियत क्यों घटती जा रही है ?
आज का टाइम टेक्नॉलोजी , सोशल मीडिया और तेज़ी से बदलती लाइफ स्टाइल का है। इसमें न सिर्फ हमारी सोच बदली है, बल्कि सक्सेस को देखने और समझने का हमारा नज़रिया भी पूरी तरह बदल गया है। कड़ी मेहनत, पेशंस और स्ट्रगल जैसी क्वालिटीज जो कभी सक्सेस की सीढ़ियाँ माने जाते थे, आज की यंग जेनरेशन के लिए धीरे-धीरे ये अप्रासंगिक होते जा रहे हैं। इनकी वैल्यू कम होती जा रही है . और यह एक सीरियस इशू बन चुका है कि आज की डेट में दिनों दिन मेहनत की अहमियत क्यों घटती जा रही है ?
ओवरनाइट सक्सेस की चमक-धमक
आज सोसाइटी में मीडिया, सोशल मीडिया और इंटरनेट का दौर है।
सारी दुनिया में सोशल मीडिया पर वायरल होने, स्टार्टअप शुरू कर चंद महीनों में करोड़पति बनने या रील्स बनाकर नाम कमाने वालों की कहानियाँ हर एक को अट्रैक्ट करती हैं। यहाँ हमें हर दिन ऐसे लोगों की कहानियाँ सुनने को मिलती हैं जिन्होंने “कुछ ही दिनों में करोड़ों कमा लिए”, “ड्रॉपआउट होकर स्टार्टअप बना लिया”, या “इंस्टाग्राम/यूट्यूब से फेमस हो गए”।
लेकिन इन सारी कहानियों के पीछे छिपी सच्चाई, स्ट्र्गल और नाकामयाबी की बातें कहीं खो जाती हैं। हर कोई कामयाब होना तो चाहता है, पर उसके पीछे की मेहनत करने को तैयार नहीं दिखता। कोई ये नहीं देखता की कामयाबी की इस रेस में निकलते तो कई है ओवर नाइट सक्सेस को पाने के लिए मगर लाइम लाइट और सक्सेस बस कुछ चंद चेहरों को ही मिल पाती है. बाकी के चेहरे फिर से गुमनामी और नाकामी की भीड़ में कहीं खो जाते हैं।
genz पर असर क्या होता है?
यंग जेनरेशन यह सब देख रहे हैं और इंफ्लूएंस भी हो रहे हैं कि बिना स्ट्रगल किए भी सब कुछ मिल सकता है।
पर कहीं न कहीं कुछ असलियत उनसे भी छुपी रह जाती है – नाकामियों की कहानियाँ, संघर्ष के गुजरते साल, डिप्रेशन, रिजेक्शन – ये सब कहीं दिखाया ही नहीं जाता।

युवा चाहते हैं कि उन्हें तुरंत सफलता, अच्छा वेतन और सम्मान मिल जाए, लेकिन जैसे ही रास्ता कठिन दिखता है, वे दिशा बदल लेते हैं।
पेशेंस की कमी – Instant Gratification का दौर
आज की पीढ़ी “इंस्टेंट ग्रैटिफिकेशन” की आदि हो चुकी है।
नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी की वजह से हर चीज़ तुरंत चाहती है।
फूड एनफॉरमेशन , एंटरटेनमेंट – यहां अब सब कुछ एक क्लिक में अवेलेबल है। ऐसे में मेहनत और इंतजार करने की मेंटलिटी धीरे धीरे कमजोर होती जा रही है। खाना चाहिए – ज़ोमैटो खोलो। जवाब चाहिए – गूगल से लो। एंटरटेनमेंट चाहिए – फिर Netflix ऑन करो।
इस आदत ने नई पीढ़ी को बदल दिया है। वे चाहते हैं कि उन्हें तुरंत ही इंस्टेंट कामयाबी, अच्छी सैलरी और सोसाइटी में रिवॉर्ड मिल जाए, लेकिन जैसे ही रास्ता मुशिकल दिखता है, वे फिर अपना रास्ता बदल लेते हैं। एक के बाद एक कई रास्ते बदलने लगते हैं। नतीजा सामने है ।
- Patience खत्म कर दिया है।
- लंबी रेस की प्लानिंग कमजोर कर दी है।
- मेहनत के बदले “trending” या “viral” बनने की चाह बढ़ा दी है।
पैरेंटिंग और सोसाइटी का रोल
आज के माहौल में बहुत से पेरेंटस अब अपने बच्चों को स्ट्रगल से बचाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। “हमने देखा है, तुम क्यों देखो?” वाली सोच से बच्चों को वो सीख नहीं मिलती कि हार, संघर्ष, रिजेक्शन भी जिंदगी का अहम हिस्सा है।
“हमने तकलीफें देखी हैं, तुम क्यों देखो?” – इनकी ये सोच बच्चों को रियल लाइफ के चैलेंज का सामना करने से रोकती है। जबकि सच्चाई यह है कि असली सीख तो ठोकर खाने और उसके बाद गिर कर फिर उठने से ही मिलती है।

सही एग्जाम्पल और मोटिवेशन की जरूरत:
बच्चों को आज की डेट में ऐसे लोगों से मिलाना ज़रूरी है जिन्होंने सच में जमीन से आसमान तक का सफर किया हो – और जिनकी कहानी संघर्ष से भरी हो, सिर्फ बाहरी चमक चकाचौंध से नहीं।
एजुकेशन सिस्टम में करियर स्किल्स की कमी
आज का एजुकेशन सिस्टम ज़्यादातर नंबर्स और डिग्रियों तक ही लिमिटेड हो कर रह गया है। बच्चों को किताबें तो पढ़ाई जाती हैं लेकिन जीवन जीने की कला, पेशेंस, नाकामयाबी को साथ लेकर चलने की और लगातार मेहनत करते रहने की आदत नहीं सिखाई जाती। बच्चे चाहे वो छोटी उम्र के हों या बड़े वो बस इस नंबर रेस में उलझते चले जाते हैं।
स्कूल-कॉलेजेस में सिर्फ नंबरों की दौड़ चल रही है, जबकि आज की दुनिया में ज़रूरत है:
- हार्ड वर्क की आदत
- पेशेंस
- रिस्क लेना सीखना
- फेल होने की तैयारी
- प्रोफेशनलिज़्म और वर्क एथिक्स
क्या किया जा सकता है ? – सॉल्यूशन

- यंग जेनरेशन को असली संघर्ष की कहानियाँ सुनाएं, सिर्फ ‘मोटिवेशनल स्पीच’ नहीं।
- पैरेंट्स बच्चों को उनके फिक्सड ‘comfort zone’ से बाहर निकालें और उन्हें चीज़ें खुद करने दें। ताकि वे जीवन की वास्तविकताओं का सामना कर सकें। और खुद कुछ तरकीब निकालने की कोशिश तो करें जब वो किसी सिचुएशन में हों.
- स्कूल और कॉलेज में ‘Life Skills’, ‘Emotional Intelligence’ और ‘Failure Handling’ पर फोकस हो।
- ‘Quick Success’ को ग्लोरिफाई करने के बजाय ‘Consistent Effort’ को सेलिब्रेट करें। हमेशा हॉर्ड वर्क और पेशेंस को ही ग्लोरिफाई करने की ज़रूरत है .quick success का फॉर्मूला हर जगह काम नहीं आता.
- हर स्टूडेंट को यह समझाना ज़रूरी है कि डिग्री सिर्फ एक गेटपास है बाहरी रियल वर्ल्ड में एंट्री करने के लिए, लेकिन असली पहचान मेहनत और पेशेंस से ही बनती है।
आखिर में… कामयाबी रातों-रात नहीं मिलती। उसके पीछे होती हैं अनगिनत छिपी हुई रातें, नाकामियां, आँसू, पसीना और अनथक मेहनत। यंग जेनरेशन को यह समझाना होगा कि असली जीत उसी की होती है जो मुश्किलों के सामने टिकता है, जो बार-बार गिरकर भी उठता है। हॉर्ड वर्क ,पेशंस और निरंतरता – ये तीन चीज़ें आज भी कामयाबी की सबसे मजबूत नींव हैं। इनका कोई दूसरा ऑपशन नहीं है।