Sleep Mode 8 hours : Body की Battery फिर भी low
8 घंटे सोने के बाद भी थकान क्यों महसूस होती है? – Better Sleep Cycle के लिए कुछ अहम बातें…..
8 घंटे सोए, फिर भी Body कहे—Battery Low है !
कई बार हम 7–8 घंटे सोते हैं, लेकिन सुबह उठते ही लगता है कि हमने तो आराम किया ही नहीं। आँखें खुल जाती हैं, मगर बदन भारी रहता है, दिमाग सुस्त और पूरा दिन शुरू होने से पहले ही थकान महसूस होने लगती है। अगर आपकी smartwatch या fitness tracker भी Body Battery Low या रातभर battery discharge होने जैसा दिखा रहा है, तो सिर्फ नींद के घंटे देखना काफी नहीं है।
अच्छी नींद सिर्फ लंबी नींद नहीं, बल्कि सुकून वाली नींद है।
अगर आप 8 घंटे सोने के बाद भी थकान महसूस करते हैं? यह एक आम परेशानी है, लेकिन इसका मतलब यह भी हो सकता है कि आप शायद क्वालिटी नींद नहीं ले पा रहे हैं। सिर्फ बिस्तर पर 8 घंटे बिताना ही अच्छी नींद की डेफनेशन नहीं है नहीं है। अगर आप रातभर करवट बदलते रहें और गहरी नींद यानि अपनी डीप स्लीप पूरी न लें, तो सुबह उठकर भी ताजगी महसूस नहीं होगी। और महसूस होगा की रात भर सो ही नही सके। नींद की क्वालिटी और रेगुलर एक ही सोने का टाइम उतना ही जरूरी है जितना कि अच्छी नींद लेना। लगातार थकान महसूस करना नींद की कमी या sleep problems का इशारा हो सकता है।

और सबसे अहम बात—हर थकान का इलाज सिर्फ और ज्यादा सोना नहीं होता।
कैसे पता करें कि आपको अच्छी और पूरी नींद मिली है ?
दिन के टाइम अपनी अलंर्टेनेस और एनर्जी पर ध्यान दें :
- क्या सुबह उठते ही आप ताजगी महसूस करते हैं ?
- दिनभर में आप फोकस्ड और कितने एनर्जेटिक रहते हैं ?
- क्या आप अपने काम को पूरी कंसन्ट्रेशन से कर पाते हैं और मेंटल क्लीयरिटी हमेशा बनी रहती है ?
अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है, तो आप अपनी बॉडी के लिए जरूरी नींद ले पा रहे हैं। पर अगर जवाब नहीं है, तो इसका मतलब हो सकता है कि आपकी नींद में रूकावटें आ रही है।
स्लीप रिलेटेड प्रॉब्लम्स
80 से ज्यादा नींद से कनेक्टेड डिसऑर्डर ऐसे होते हैं जो नींद की क्वालिटी, टाइम और उसकी ड्यूरेशन को सीधे तौर पर अफेक्ट करते हैं। अगर आपको सोने या सोते वक्त बार-बार जागने की प्रॉब्लम है, तो यह इंसोम्निया, स्लीप एप्निया या रेस्टलेस लेग सिंड्रोम जैसी नींद की परेशानी हो सकती है। रात में दो या तीन बार से ज्यादा आंखों का खुलना और दोबारा से डीप स्लीप में नही जा पाना शुरूआत में तो किसी सिचुएशन की वजह से फील होता है । मगर यही प्रॉब्लम अगर लंबे अरसे तक मौजूद रहे तो यह एक सीरियस कंसर्न का इशू बन जाती है।
रेगुलर तौर से नींद में परेशानी होने पर डॉक्टर से मिलना जरूरी हो जाता है , खासकर अगर यह प्रॉब्लम 3 महीने से ज्यादा वक्त तक बनी रहे। इसके कई सारे फैक्टर्स हो सकते हैं जो इस बात को कन्फर्म करते हैं :
- 20 मिनट से ज्यादा टाइम तक सोने की कोशिश करना।
- रात भर बार-बार जागना ।
- 7-8 घंटे सोने के बाद भी दिन में लो फील करना और हमेशा थकान महसूस करना ।
Stress और tension का असर .
अगर दिमाग हमेशा किसी काम या टेंशन में ही उलझा रहता है, तो नींद कभी पूरी नहीं होती। लगातार चिंता और डर नींद में रुकावट डालते हैं और नींद की कमी का एक cycle बनाने लगते हैं। हमारे दिमाग में लगातार चल रही ये सारी टेंशन , फिक्र और तनाव नींद पर बुरा असर डालती रहती हैं। जब आप बार-बार “क्या होगा अगर” और “ अब क्या करना है” “कुछ ठीक नही चल रहा “जैसी बातें सोचते हैं, तो नींद पूरी नहीं होती और दिनभर थकान बनी रहती है। सारे दिन भीर का बोझ अगर माइंड पर वैसे का वैसे ही बना रहता है। उसे कुछ घंटोंं के लिए रोकना या पॉज करना पॉसिबल नही हो पाता तो भी ये स्लीप डिस्टर्बेंस की वजह बन जाता है।
अच्छी नींद पाने के लिए आदतें
पूरी और गहरी नींद पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स:
1. रेग्यूलर सोने और जागने का टाइम सेट करना
हर दिन लगभग एक ही तय टाइम पर सोएं और उठें। यह आपके सर्कैडियन रिदम को संतुलित करता है और गहरी नींद में मदद करता है।
2. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें
फोन, टीवी और लैपटॉप से दूर रहें। स्क्रीन की नीली रोशनी स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन को अफेक्ट करती है और नींद में रूकावट डालती है।
3. खाना, शराब और कैफीन की लिमिट करें
सोने से 3-4 घंटे पहले हेवी स्पाइसी डिनर, अल्कॉहल और कैफीन से बचें। यह आपके पेट को आराम देता है और नींद में रूकावट नहीं डालता।
4. कम्फर्टेबल माहौल बनाएं
कम रोशनी, हल्का धीमा म्यूजिक या स्टोरी बुक्स पढ़ना आपकी नींद को शांत और गहरी बनाता है।
5. तनाव कम करने की टेक्नीक
गहरी सांस, मेडिटेशन या योग को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। यह माइंड को रिलैक्स करता है और नींद सुधारता है।

एक्स्ट्रा एफर्ट भी करें..
- दिन में हल्की वॉक या एक्सरसाइज करें।
- सोने से पहले गर्म पानी से शॉवर लें।
- बिस्तर को केवल सोने और आराम के लिए इ्स्तेमाल करें, काम के लिए नहीं।
इन आसान लेकिन असरदार आदतों से आप गहरी और कम्फर्ट स्लीप पा सकते हैं। नींद की कमी को अनदेखा नहीं करना चाहिए .नींद की कमी सिर्फ थकान नहीं बल्कि आपकी हमारी एनर्जी , ध्यान और मेंटल स्ट्रेंथ पर भी काफी गहरा असर डालती है। हमेशा और लगातार सोने की एक सही टाइमिंग , स्क्रीन टाइम पर खुद का कंट्रोल और सही लाइफ स्टाइल अपनाकर आप एक क्वालिटी और अच्छी गहरी नींद पा सकते हैं।
रात को सोते टाइम अपने दिमाग से यह मत कहिए कि “कल बहुत काम है।” बस इतना कहिए—
“आज जितना हो सका, मैंने किया। अब मेरी बॉडी को आराम की जरूरत है।”
औऱ अगर फिर भी 8 घंटे की नींद के बावजूद लगातार कई दिनों या हफ्तों तक बहुत थकान, कमजोरी या खराब नींद महसूस होती रहे, तो इसे सिर्फ “कमज़ोरी” समझकर न टालें। डॉक्टर से बात करना बेहतर रहेगा।
हमारी बॉडी भी मोबाइल की तरह है—सिर्फ चार्जर से जुड़ा रहना काफी नहीं, उसे सही तरीके से recharge होने के लिए सुकून भी चाहिए।
