couple conflict in relationship
क्या रिश्ते में बिल्कुल झगड़ा न होना Red Flag है ?
Indian Society में हम अक्सर यह सुनते हैं – “ हमारे रिश्ते में तो कभी लड़ाई ही नहीं होती ” – और लोग इसे Ideal Relationship मान लेते हैं। लेकिन क्या सच में रिश्ते में कभी भी बहस या झगड़ा न होना हेल्दी है ? या फिर यह किसी गहरे मुद्दे की ओर इशारा करता है.
क्यों हर Relationship में कभी-कभी Conflict होना भी ज़रूरी है ?
हर रिश्ता दो अलग-अलग background , सोच, आदतों और परवरिश वाले लोगों का एक मेल होता है। ऐसे में Conflict होना common है। लेकिन सोसाइटी में अक्सर लोग मानते हैं कि “ बिना झगड़े का रिश्ता ही सबसे अच्छा और परफेक्ट रिलेशनशिप है ”।
यहां बात दरअसल यह है कि झगड़ा होना या न होना उतना अहम नहीं है, बल्कि यह अहम है कि झगड़े की सिचुएशन को कैसे संभाला जाए। और फर्क बस इतना है कि कुछ लोग इसे अपनी maturity से संभाल लेते हैं, जबकि कुछ जगह यह अनकही खामोशी रिश्ते को अंदर ही अंदर कमजोर कर देती है।
जब बिना झगड़े का रिश्ता Green Flag है
हर जगह झगड़ा न होना हमेशा बुरा नहीं होता। कई कपल्स में इतना तालमेल और समझ होती है कि छोटी-छोटी बातें बहस तक पहुंचती ही नहीं।
बेहतरीन कम्युनिकेशन – पार्टनर अपनी बात टाइम पर और शांति से रखते हैं।
कॉमन वैल्यूज – दोनों की Priorities और life के Goals एक जैसे होते हैं।
इमोशनल मच्योरिटी – वे मुद्दों को लड़ाई बनने से पहले ही सुलझा लेते हैं
प्यार और मदद – झगड़े की बजाय मिलकर solution ढूँढना उनकी आदत बन जाती है।
ऐसा रिश्ता वाकई एक ग्रीन फ्लैग है क्योंकि इसमें Peace मजबूरी से नहीं, बल्कि जुड़ाव और समझ से आती है।

जब बिना झगड़े का रिश्ता Red Flag है
अगर रिश्ते में कभी भी झगड़ा न होना सिर्फ दिखावे की Peace है, तो यह खामोशी खतरनाक हो सकती है।
टकराव से डर – कई बार लोग अपने असली इमोशन्स दबा देते हैं क्योंकि उन्हें डर होता है कि पार्टनर नाराज़ हो जाएगा या रिश्ता बिगड़ जाएगा।
पावर इम्बैलेंस – जब एक साथी रिलशनशिप में हावी हो जाए और दूसरा इतना दबा हो कि अपनी बात रखने की हिम्मत न करे।
इमोशनल डिस्टेंस – चुप्पी, अनदेखी करना या बात ही न करना रिश्ते को अंदर से खोखला कर देता है।
अनदेखे मुद्दे – जो बातें कभी खुलकर नहीं कही जातीं, वे धीरे-धीरे मन में जमती जाती हैं और एक दिन रिश्ते को तोड़ देती हैं।
यह सिचुएशन बहुत आम है भारत में, जहाँ कई लोग यह मानते हैं कि “चुप रहना ही शांति है”, लेकिन असलियत में यह रिश्ता कमजोर करता है।
हेल्दी रिलेशनशिप के लिए सही तरीका : झगड़ा नहीं, Solutionचाहिए
रिश्ते में Goal यह नहीं होना चाहिए कि “कभी झगड़ा न हो”, बल्कि यह होना चाहिए कि जब Conflict हो तो उसे कैसे सुलझाया जाए।
Conflictको समझने का मौका मानें – लड़ाई को खतरे की तरह न देखें, बल्कि समझ बढ़ाने का मौका मानें।
सही तरीके से बात करें – “तुम हमेशा…”
कहने की बजाय “मुझे दुख होता है जब…” जैसे I statements का इस्तेमाल करें।
ध्यान मुद्दे पर रखें, इंसान पर नहीं – पार्टनर पर आरोप लगाने से बेहतर है कि समस्या पर ध्यान दें।
लिमिटेशन तय करें – गुस्से में चिल्लाना, नाम लेकर बुलाना या चुप्पी साध लेना पूरी तरह से बचें।
मुद्दों को टालें नहीं – छोटी-छोटी बातें समय पर सुलझाएँ, वरना वे बड़ी problems में बदल सकती हैं।
जरूरत पड़ने पर मदद लें – अगर बार-बार एक ही पैटर्न दोहराया जा रहा है, तो कपल्स थेरेपी रिश्ते को बचाने में मददगार हो सकती है।

आखिर में,
रिश्ते में कभी झगड़ा न होना अपने आप में न अच्छा है, न बुरा। फर्क सिर्फ इतना है कि उस शांति की वजह क्या है। अगर वह समझ और प्यार से आती है, तो यह रिश्ते की मजबूती है। लेकिन अगर वह डर, दूरी या दबाव से आती है, तो यह रिश्ते की सबसे बड़ी कमजोरी है।
याद रखिए –
एक हेल्दी रिश्ता वह है जहाँ आप बिना डर के अपने असली इमोशंस शेयर कर सकें, और conflict को मिलकर सुलझा सकें।