i phone Show Off or Identity Crisis
एक नया ट्रेंड या एक नई परेशानी ?
हर साल जब नया iPhone लॉन्च होता है, तो हम एक अजीब नज़ारा देखते हैं — मॉल्स के बाहर लाइन में खड़े युवा, EMI पर खरीदे हुए फोन को ऐसे फ्लॉन्ट करते हैं जैसे कोई ट्रॉफी जीत ली हो। चेहरे गायब, कैमरे के सामने सिर्फ iPhone का logo।
एक तस्वीर, एक फोन और एक झूठी मुस्कान
आज की डेट में … लेकिन जैसे ही नया iPhone लॉन्च होता है, कई सारे लोग वो 1.5 लाख का फोन ले लेते हैं। फिर इंस्टाग्राम पर एक फोटो डालते हैं, जिसमें चेहरा नहीं, सिर्फ iPhone का logo साफ़ नजर आता है।
ये iPhone हम आखिर किसे दिखा रहे हैं?”
कभी-कभी सोचना पड़ता है —
एक इंसान जिसकी सैलरी 40 या 50 हज़ार रुपये है, जिसका खुद का घर नहीं, जो रोज़ बस या ऑटो में सफर करके दफ्तर जाता है, वो iPhone जैसे महंगे फोन के लिए लाइन में खड़ा क्यों होता है?
या फिर वो जिसकी सैलरी और इनकम इतनी है कि वो iPhone जब चाहे ले सकता है,उसके लिए उसे किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं , मगर वो भी उसी लाइन में खड़ा हो जाता है ..
वो भी लॉन्च के पहले ही दिन… और फिर फोटो डालता है, उस फोन के बैक साइड की, जैसे कुछ बेहद कीमती चीज़ हाथ लगी हो।
“iPhone” का क्रेज आखिर है क्या?
iPhone अब सिर्फ एक फोन नहीं है। ये एक स्टेटस सिंबल, सोशल स्टेटमेंट, और कहीं न कहीं एक इमेज बिल्डिंग टूल बन गया है।
- जब कोई इंसान नए iPhone के साथ फोटो डालता है (पीछे से, चेहरा छुपाकर), तो वो असल में “खुद को एक खास वर्ग का हिस्सा” दिखाने की कोशिश करता है।
- ये “validation” है — जैसे कहना, “देखो, मैं भी उस ग्रुप में हूं और मैं भी उस दुनिया का हिस्सा हूँ जो afford कर सकता है।”
🔹 iPhone की ईएमआई पर खरीदारी और मिडल क्लास की साइकोलॉजी
- ये बहुत से लोग जो 50 – 60 हजार की सैलरी में भी EMI पर iPhone ले रहे हैं।
- ये कोई जरूरत नहीं, बल्कि एक इमेज की भूख है।
“मेरे पास बड़ा फोन है, मतलब मैं कुछ बना हूं।”
- असुरक्षा (insecurity), तुलना (comparison), और सोशल मीडिया पर लाइक्स और स्टोरीज़ की डोपामिन की लत इसकी बड़ी वजह है।
- क्या वाकई ज़रूरत है? या ये बस एक दिखावा है?
iPhone की कीमत जितनी ज़्यादा है, उतनी ही ज़्यादा है उससे जुड़ी सोशल वैल्यू।
लेकिन सवाल ये है – क्या हम वाकई इसकी ज़रूरत महसूस करते हैं?
या फिर हम उस validation के पीछे भाग रहे हैं, जो हमें सोशल मीडिया पर मिलने वाली वाह-वाह से मिलती है?
हमारा चेहरा फ़्रेम में नहीं होता, पर iPhone का logo साफ़ दिखता है।
जैसे हम खुद को कम और उस चीज़ को ज़्यादा दिखाना चाहते हैं, जो हमें ‘महसूस करवा रही है’ कि हम काबिल हैं।

- iPhone एक डिवाइस है या ‘डिजिटल जूलरी’?
सच पूछिए तो, iPhone अब सिर्फ एक फोन नहीं रहा।
वो अब एक tech- jewellery है — एक चमकती हुई चीज़, जिसे दिखाने से हम अपनी अहमियत महसूस करते हैं।
लेकिन सवाल वही है – किसे दिखा रहे हो? और क्यों दिखा रहे हो?
जिस validation की भूख हमें ऐसे खर्चों की ओर ले जा रही है, क्या वो वाकई ज़रूरी है?
·
ज़िंदगी दिखावे से नहीं, Balance से चलती है
आजकल लोग दो महीने की सैलरी सिर्फ एक फोन पर खर्च कर देते हैं, वो भी EMI पर।
और फिर सोचते हैं कि इससे उनका ‘level’ ऊपर हो गया।
मगर क्या वाकई?
जब अपने पास खुद का घर नहीं, ढंग की savings नहीं, future का कोई plan नहीं — तब एक महंगा फोन आपकी सोशल वैल्यू तो शायद बढ़ा दे, लेकिन असली ज़िंदगी का बोझ नहीं कम करता।
खुद को दिखाओ, चीज़ों को नहीं
iPhone, Samsung, Pixel — ये सब डिवाइसेज़ हैं, कोई पहचान नहीं।
पहचान वो होती है जो आपके काम, आपके विचार और आपकी मेहनत से बनती है।
तो अगली बार जब दिल में ये ख्याल आए कि “मुझे भी लेना है, मुझे भी दिखाना है”, तो बस एक पल रुक कर पूछना खुद से —
क्या मैं चीज़ों से अपनी अहमियत माप रहा हूँ?
या मैं वो इंसान हूँ, जिसकी अहमियत चीज़ों से कहीं ज़्यादा है?
40K सैलरी, ₹1.5 लाख का फोन – और फिर 18 महीने की EMI!
iPhone कोई बुरी चीज़ नहीं है। ये एक शानदार टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट है – सिक्योरिटी, कैमरा, एक्सपीरियंस सब टॉप-क्लास है। लेकिन सवाल ये है कि क्या आप उसे जरूरत समझ कर खरीद रहे हैं या प्रेशर में ..
- EMI का बोझ बढ़ता है
- सेविंग्स खत्म हो जाती हैं
- और असली ज़िंदगी की ज़रूरतें पीछे छूट जाती हैं
फिर भी हम सोचते हैं — “कम से कम इंस्टाग्राम पर तो अच्छा दिखेगा।”
सोशल मीडिया: असली ज़िंदगी का आईना या धोखा?
युवा आज validation की भूख से जूझ रहे हैं।
लाइक्स, स्टोरीज़, रील्स – सब कुछ इस बात पर टिका है कि कौन क्या दिखा रहा है।
iPhone एक “डिजिटल स्टेटस सिंबल” बन चुका है।
जिसके पास वो है, वो “cool” है।
जिसके पास नहीं है, वो शायद पीछे है — ऐसी एक अंधी धारणा बन गई है।
पर असल में, जिस दिन battery खत्म, phone dead — उस दिन वो ‘cool’ feeling भी खत्म।

यह सिर्फ खर्च नहीं, एक माइंडसेट है
ये मुद्दा सिर्फ iPhone का नहीं है। ये उस सोच का है जिसमें हम खुद को उन चीज़ों से तौलने लगे हैं जो हमारी असली पहचान नहीं हैं।
- Self-worth अब बैंक बैलेंस से नहीं, phone model से तय होने लगी है
- Success अब hard work से नहीं, Instagram aesthetics से दिखती है
- Confidence अब अंदर से नहीं, Apple logo से आता है
तो क्या करें?
- ज़िम्मेदारी से खर्च करें: EMI में phone लेने से बेहतर है पहले financial base मज़बूत बनाएं।
- गैजेट से खुद को define न करें: आपकी skill, मेहनत और सोच आपकी असली पहचान है।
- सोशल मीडिया के pressure से बाहर आएं: Real life में value बनाएं, ना कि, ना कि सिर्फ filters में।
Success वो है जो अंदर से दिखे, बाहर से नहीं।iPhone होना अच्छी बात है, अगर आप उसे समझदारी से, अपने budget में खरीदें। लेकिन अगर आप अपनी ज़िंदगी का संतुलन सिर्फ एक logo के लिए बिगाड़ रहे हैं, तो रुकिए… और सोचिए।
किसे दिखा रहे हैं? क्यों दिखा रहे हैं? और क्या वो आपके growth से ज़्यादा ज़रूरी है?

याद रखिए – फोन से ज़्यादा जरूरी है नेटवर्क, और दिखावे से ज़्यादा जरूरी है दिमाग।
iPhone लेना गलत नहीं है। लेकिन सिर्फ इसीलिए लेना कि लोग क्या सोचेंगे – वो मानसिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है।
दूसरों से बेहतर दिखने की होड़ में कहीं ऐसा न हो कि हम खुद से दूर हो जाएं।
असल पहचान उस इंसान की है, जो अंदर से मज़बूत हो। जिसकी सोच गहरी हो, और जो खुद को किसी चीज़ से नहीं, अपने काम से साबित करे।
क्योंकि एक दिन iPhone पुराना हो जाएगा, लेकिन तुम्हारी सोच अगर मजबूत है — वो कभी आउटडेटेड नहीं होगी।