Dating Apps : Love का बिजनेस मॉडल
Algorithm के दौर में मोहब्बत
आज के भारत में, खासकर मेट्रो सिटीज जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि में प्यार अब इत्तफाक से नहीं होता — यह अब ऐप्स पर होता है। अब वो पहला इकरार किसी कैफ़े या लाइब्रेरी में नहीं होता, बल्कि मोबाइल स्क्रीन पर एक स्वाइप से होता है। जहां पहले “मैच” बनते हैं फिर चैट होती है, और कभी-कभी बिना कारण “घोस्ट” कर दिया जाता है — यानी बिना कुछ कहे संपर्क तोड़ लिया जाता है।
Tinder, Bumble, Hinge जैसे डेटिंग ऐप्स ने भारतीय शहरी युवाओं के लिए रिश्तों की डेफनेशन ही बदल दी है। अब रिश्ते बनते नहीं, चुने जाते हैं — ठीक वैसे जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर कोई जूता या कपड़ा चुना जाता है। इस पूरे ताम झाम में एक डरावना सच छुपा है:
रोमांस अब इमोशंस की नहीं, इस्तेमाल की चीज यानि एक कमोडिटी बनता जा रहा है।
डेटिंग ऐप्स का उभरना और ‘स्वाइप कल्चर’ की शुरूआत
डेटिंग ऐप्स का उभरना हमारी इंडियन सोसाइटी में एक रिवॉल्यूशन की तरह आया । परंपराओं से बंधे समाज में पहले जहां डेटिंग को गलत माना जाता था और खराब नजरों से देखा जाता रहा है , वहां इन ऐप्स ने युवाओं को एक नई आजादी दी है —
अपने मन का साथी चुनने की, बातचीत करने की, और अपनी पहचान को खुले तौर पर स्वीकारने की।
खासतौर पर महिलाओं और LGBTQ+ कम्यूनिटी के लिए यह प्लेटफ़ॉर्म नई आज़ादी लेकर आया। अब इन ऐप्स पर आनेवाले लोग रिश्ते जाति, धर्म, लिंग जैसे बंधनों से बाहर निकल रहे हैं।
लेकिन इस डिजिटल “आजादी” के साथ एक नया कल्चर जन्मा:
वो है स्वाइप कल्चर। जहां एक उंगली के इशारे पर आप इंसानों को पसंद या नापसंद करते हैं। इस पूरे प्रोसेस में इंसान अब इंसान नहीं रहा, एक प्रोडक्ट बन गया है — एक प्रोफाइल जिसे आप अपने लिए यूज करें या फिर छोड़ दें।

रिश्तों का कन्जयूमराइजेशन : ‘ और बेहतर ऑपशन ‘ की बीमारी
कन्जयूमर बेस्ड सोसाइटी की एक सबसे बड़ी पहचान है ‘हमेशा और से और बेहतर की तलाश’। यही मेंटलिटी आज के इन डेटिंग ऐप्स में भी झलकती है। अगर सामने वाला थोड़ा कम अट्रैक्टिव लगे, उसकी बातों में नयापन न हो, या प्रोफाइल दिलचस्प न लगे — तो कोई बात नहीं, अगला प्रोफाइल बस एक स्वाइप ही तो दूर है।
इस “बेहतर की तलाश” ने रिश्तों में गहराई और जुड़ाव खत्म कर दिया है। लोग घंटों घंटो बात करते हैं, मिलने की प्लानिंग भी बनती है, और फिर अचानक से कनेक्शन टूट जाता है — बिना कोई वजह बताए।
इसका नतीजा है: स्टेबिलिटी की कमी और एक असंतोष की भावना।
मैच हुआ, जुड़ाव नहीं: स्वाइप कल्चर और इमोशनल डिस्टेंस
डेटिंग ऐप्स पर लगातार कॉनटैक्ट करना, बार-बार रिजेक्ट होना या खुद दूसरों को ठुकराना — ये सभी एक इमोशनल डिसकमफर्ट और मानसिक थकान की वजह बनते जा रहे हैं।
भारतीय महिलाएं इस प्लेटफ़ॉर्म पर अक्सर ऑब्जेक्टिफिकेशन का शिकार होती हैं, वहीं पुरुष लगातार “सीन ज़ोन” और “घोस्टिंग” का सामना करते हैं।
हर बातचीत, हर चैट एक “परफॉर्मेंस” बन जाती है — एक कोशिश खुद को बेहतरीन दिखाने की। इसका नतीजा है — इमोशनल बर्नआउट, जिसमें लोग थक जाते हैं, खाली महसूस करते हैं और असल जुड़ाव की चाह में और ज़्यादा अकेले पड़ जाते हैं।
अर्बन इंडिया और अकेलेपन का खतरा
यह एक बड़ी परेशानी है कि इतने सारे मैच और कनवर्सेशन के बावजूद शहरी भारत में अकेलापन बढ़ रहा है। लोग दिनभर चैट करते हैं, नए लोगों से मिलते हैं, लेकिन फिर भी खाली महसूस करते हैं।
डेटिंग ऐप्स इस अकेलेपन को खत्म करने का वादा करती हैं — लेकिन हकीकत में, वे इसे और बढ़ा रही हैं। एल्गोरिद्म, नोटिफिकेशन, और लाइक का ये खेल इंसान को लाइक्स के लिए जिंदा रहने पर मजबूर करता है, न कि असल रिश्तों के लिए।
परंपरागत रिश्तों बनाम आधुनिक डेटिंग कल्चर
इंडियन कल्चर में हमेशा से रिश्तों की नींव पसर्नल डेडिकेशन, टाइम और फैमिली की रजामंदी पर टिकी होती रही है। विवाह, जीवनसाथी का चुनाव, पारिवारिक वैल्यूज के साथ होता था।
लेकिन आज का डेटिंग कल्चर इन सभी परंपराओं को चुनौती दे रहा है।
अब बड़े शहरों में “हुकअप कल्चर” नॉरमल होता जा रहा है। कमिटमेंट से डर, टाइम इनवेस्ट करने की बजाए टाइमपास रिलेशनशिप्स, और भावनात्मक गैर-जिम्मेदारी आम हो गई है। और जो लोग सचमुच गहरे रिश्तों की तलाश में हैं — वे बार-बार निराश होते हैं। उनके हाथ खाली ही रह जाते हैं इन डेटिंग ऐप्स पर अपनी किस्मत आजमाने के बाद भी। और कई दफा वो सीरियस रिलेशनशिप में भी ट्रस्ट इशूज फेस करने लगते हैं।
क्या इससे बाहर निकलने का रास्ता है?
ज़रूर है। ऐप्स तो सिर्फ एक मीडियम हैं — वे इंसानियत की जगह नहीं ले सकते। वो रिश्तों को एक डील में कनवर्ट करने का प्रोसेस भर कर सकते हैं। मगर वो किसी रिश्ते में इमोशंस नहीं डाल सकते. वहां ये ऐप्स नाकाम साबित हो रहे हैं।
जरूरत है, एक जागरूक और संवेदनशील दृष्टिकोण की — जहां हर बातचीत को सिर्फ “डील” की तरह नहीं, एक संभावना की तरह देखा जाए। उसमें एक छिपी हुई पॉसिबिलिटी नजर आए कि हां शायद यहां सब कुछ ऑन सेल नहीं है।

इंडिया में अभी कुछ ऐप्स जैसे Aisle और TrulyMadly खुद को “सीरियस रिलेशनशिप” प्लेटफॉर्म की तरह डेवलप औऱ प्रोमोट कर भी कर रहे हैं । लेकिन बदलाव सिर्फ ऐप से नहीं होगा — बदलाव हमारी सोच से आएगा।
हमें यह समझना होगा कि हर प्रोफाइल के पीछे एक इंसान है — उम्मीदों, भावनाओं और कहानियों के साथ।
प्यार को बाज़ार से बाहर निकालना
शहरी भारत में डेटिंग ऐप्स ने रिश्तों की दुनिया में एक नया सेनसेशन तो लाया है, लेकिन साथ ही भावनात्मक जुड़ाव की जगह कन्जयूमर माइंडसेट वाली सोच को भी एक नए नवेले रंग रूप में सामने लाकर रख दिया है।
प्यार अब एल्गोरिद्म का खेल बन गया है — जहां लोग फिटर्स, फोटोज़, और बायो के आधार पर एक-दूसरे को आंकते हैं।
उनसे मैच मेकिंग करते हैं । और सबसे बढ़कर उन्हें जज करते हैं ।पर सच्चा रिश्ता इन सबसे कहीं परे है — वह गुजरते वक्त जो एक दूसरे के साथ बिताया हुआ हो, रिलेशनशिप की इंटेसिटी और आपसी कनेक्शन से बनता है।
शायद अब ये समय आ गया है कि हम एक बार स्क्रीन से हटकर सामने बैठे इंसान को बिना स्वाइप के, पूरी नजर से देखें।
प्यार कोई प्रोडक्ट नहीं — यह एक अनुभव है, एक अनोखी फीलिंग हैं, दिल की गहराई में उतरने वाला एहसास है . जो एक दूसरे के दिल से जुड़ता है, स्क्रीन से नहीं।