Too Much Limit
क्या आपको भी अक्सर “too much” कहा जाता है? जानिए “too much” का असली मतलब, कौन तय करता है आपकी लिमिट, और कैसे Society के invisible judgments आपके बिहेवियर पर असर डालते हैं।
“Too Much” — एक लफ्ज , हजार मायने
कभी आपने गौर किया है कि हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ये एक लफ्ज कितना आम हो गया है — “ too much ” ?
कभी कुछ ज़ुबान से फिसल जाए तो “too much”…
कभी कहीं थोड़ा दूर निकल जाओ तो “too much”…
किसी दिन देर से आंख खुल जाए तो “too much”…
कहीं कभी कोई बात अधूरी रह जाए, तब भी “too much”…
कहीं अपनी मर्जी से चले गए तो — “too much”
ऐसा लगता है जैसे हमारी हर छोटी-बड़ी हरकत पर कोई इनविजिबल जजमेंट बैठा हो। लेकिन सवाल ये है — ये “too much” आखिर है क्या? और इससे भी ज़्यादा जरूरी बात — इसे तय कौन करता है ?
हम सब अपनी-अपनी ज़िंदगियों में एक न दिखनेवाले पैमाने के साथ जी रहे हैं। कोई उसे सोशल रूल कहता है, कोई समाज की मर्यादा, और कोई “लोग क्या कहेंगे” का डर। लेकिन सच ये है कि ये “too much” एक ऐसा शब्द है जो दिखता नहीं, हमेशा एक बैकग्राउंड में रहता है और हर वक़्त हमें जज करता रहता है।
क्या “ Too Much ” एक Universal सच है ?
पहली नज़र में लगता है कि “too much” कोई तय लिमिट है — एक लाइन, जिसे क्रॉस करने पर आप गलत हो जाते हैं।
लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है।
“Too much” एक perception है, कोई universal truth नहीं।
जो चीज़ आपके लिए “too much” हो सकती है, वही किसी और के लिए बिल्कुल नॉरमल हो सकती है।
- किसी के लिए खुलकर हंसना ज़िंदगी है,तो किसी के लिए वो “overacting” है।
- कोई अपने emotions openly दिखाता है,तो उसे “too emotional” कहा जाता है।
- कोई खुद के फैसले खुद लेता है,तो उसे “too independent” का टैग मिल जाता है।
तो क्या असल में हम “too much” होते हैं, या हम सिर्फ अलग होते हैं?

हर इंसान का “too much” अलग होता है
जो चीज़ मेरे लिए “too much” है, वही शायद किसी और के लिए बिल्कुल नॉर्मल हो।
किसी को खुलकर हंसना पसंद है, तो किसी को वो ज़्यादा लगता है।
तो क्या असल में प्रॉबलम हमारे बिहेवियर में है ?
या फिर उन नज़रों में, जो हर चीज़ को एक तय दायरे में रखने और देखने की आदी हो चुकी हैं ?
“Too Emotional” या “Too Independent” — लेबल्स का खेल
अक्सर हमें इन दो लिमिटस में बांट दिया जाता है —
अगर आप ज़्यादा महसूस करते हैं, और अपने इमोशंस खुलकर बयान करते हैं तो आप “too emotional” हैं।
अगर आप खुद फैसले लेते हैं, तो आपको “too independent” का टैग मिल जाता हैं।
लेकिन क्या हम इंसान इन दो लिमिट्स के बीच ही फिट होते है?
क्या ये ज़रूरी है कि हम अपने जज़्बातों को दबाकर “balanced” दिखें ?
या फिर अपनी आज़ादी को कम करके “acceptable” बनें ?
असल में, ये लेबल्स दूसरों की सहूलियत के लिए होते हैं, हमारी सच्चाई के लिए नहीं।
“लिमिट” का असली मतलब क्या है?
हमेशा कहा जाता है — “हर चीज़ की एक लिमिट होनी चाहिए।”
लेकिन वो लिमिट कौन तय करता है?
Society ?
Family ?
या फिर वो लोग, जो खुद अपने डर और Insecurity के कारण दूसरों को लिमिट्स में बांधना चाहते हैं ?
सच तो ये है कि लिमिट्स ज़रूरी हैं, मगर वो बाहर से थोपी हुई नहीं, अंदर से समझी हुई होनी चाहिए।
जब हम खुद समझते हैं कि क्या हमारे लिए सही है और क्या नहीं, तब वो लिमिट्स असली होती हैं।

“Too Much” के पीछे छुपा डर या psychology :
“Too much” सिर्फ एक शब्द नहीं है, ये एक डर है —
डर अलग दिखने का…
डर जज होने का…
डर अकेले पड़ जाने का…
इसलिए हम खुद को छोटा करने लगते हैं।
कम बोलते हैं…
कम महसूस करते हैं…
कम जीते हैं…
ताकि हम “too much” न लगें।
लेकिन क्या ये जीना है?
या सिर्फ दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से खुद को ढालना?
Society और Invisible Judgement System :
हम जिस Socitey में रहते हैं, वहां कुछ अनकहे नियम होते हैं। ये कहीं लिखे नहीं होते, मगर हर जगह लागू होते हैं।
इसे आप एक “Invisible Judgement System” कह सकते हैं।
हमारा ये सिस्टम अपने बैक एंड में तय करता है:
- आपको कितना बोलना चाहिए
- कितना हंसना चाहिए
- कितना रोना चाहिए
- कितना ambitious होना चाहिए
और अगर आप इस तय दायरे से बाहर जाते हैं — तो आपको “too much” कह दिया जाता है।
सबसे दिलचस्प बात ये है कि ये डेकोरेटेड रूल्स हर जगह बदल जाते हैं।
एक ही इंसान एक जगह “confident” होता है, और दूसरी जगह “arrogant”।
Self-Doubt से Self-Awareness तक का सफर
जब बार-बार आपको “too much” कहा जाता है, तो self-doubt पैदा होना नॉरमल है।
लेकिन यही वो point है जहां आपको रुककर सोचना चाहिए।
- क्या आप सच में ज्यादा हैं ?
- या आप सिर्फ authentic हैं ?
Self-awareness का मतलब ये नहीं है कि आप खुद को बदल दें।
इसका मतलब है —
आप खुद को समझें, Accept करें, और सही जगह पर सही तरीके से express करें।
दुनिया को balanced लोग नहीं, real लोग चाहिए।
अपनी Identity को अपनाइए
अगर आप emotional हैं — ये आपकी कमजोरी नहीं, आपकी depth है।
अगर आप independent हैं — ये आपकी जिद नहीं, आपकी ताकत है।
हर वो चीज़ जिसे दुनिया “too much” कहती है,
वो अक्सर आपकी uniqueness होती है।

Final Thoughts: आप “Too Much” नहीं, आप “Enough” हैं
दुनिया हमेशा आपको categorize करने की कोशिश करेगी।
कभी कहेगी — “too much”
कभी कहेगी — “not enough”
लेकिन सच ये है:
आप ना ज़्यादा हैं, ना कम।
आप बिल्कुल उतने हैं जितने आपको होना चाहिए।
आप बस “आप” हैं।
तो अगली बार जब कोई आपको “too much” कहे —
उसे एक label की तरह मत लीजिए।
और शायद यही सबसे मुश्किल, मगर सबसे खूबसूरत बात है।
फिर जब कोई आपको “too much” कहे —
थोड़ा मुस्कुरा कर सोचिए…
शायद वो आपके होने की पूरी गहराई को समझ ही नहीं पाया।
क्योंकि जो लोग खुद को पूरी तरह जीते हैं,
वो अक्सर दूसरों को “too much” लगते हैं।
उसे एक reminder समझिए कि आप भीड़ से अलग हैं।
और शायद यही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।