Over protective Parenting
आजकल हम बच्चों को बहुत ज़्यादा सेफ , बहुत ज़्यादा कंफर्टेबल और बहुत ज़्यादा आराम वाली दुनिया में पाल रहे हैं। एक चोट से बचाने के लिए पहले ही घुटने पर पैड बांध देते हैं, दिल न टूटे इसलिए उन्हें “ना” कहना ही छोड़ देते हैं। लेकिन क्या हम ये सोच रहे हैं कि ये सब करते-करते हम उन्हें ज़िन्दगी की सच्चाई से कितना दूर ले जा रहे हैं?
बच्चे जब कभी असली दुनिया से टकराते हैं — जैसे कोई टारगेट छूट जाए, दिल टूट जाए, कोई रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक न आए या कोई बिजनेस फेल हो जाए — तब उन्हें समझ नहीं आता कि इससे कैसे निपटना है। क्योंकि अब तक तो सब कुछ बिना Struggle के मिला था। न हार देखी, न ठोकर खाई, न किसी बात का इंतज़ार किया।
यही वजह है कि आज डिप्रेशन, स्ट्रेस, एंग्ज़ायटी जैसे शब्द बहुत आम हो गए हैं, यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी इसका सामना कर रहे हैं। असल में, वो तकलीफ सहने की ताकत ही नहीं बन पाई क्योंकि हमने कभी उन्हें वो तकलीफ महसूस ही नहीं होने दी।
ज़रूरत से ज़्यादा Security बच्चों को कमज़ोर बना रही है?
आजकल के पेरेंटस बच्चों को हर दुख, हर तकलीफ, हर संघर्ष से बचाना चाहते हैं। प्यार में डूबे हुए ये मां – बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे कभी रोएं नहीं, कभी हारें नहीं, कभी किसी चीज़ के लिए तरसें नहीं। लेकिन क्या हम ये सोचते हैं कि जब बच्चा कभी कोई मुश्किल देखेगा ही नहीं, तो उससे लड़ना कैसे सीखेगा ?
छोटे-छोटे शहरों से लेकर दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों तक, हर जगह एक ही पैटर्न दिख रहा है — बच्चों को बिना किसी मेहनत के सब कुछ दे देना।

Results,
जब वो पहली बार किसी हार से, असफलता से या किसी रिश्ते के टूटने से टकराते हैं, तो बिखर जाते हैं। स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्ज़ायटी – ये सब अब स्कूल-कॉलेज के बच्चों में आम हो गए हैं।
क्यों ?
क्योंकि उन्हें कभी Mentally Strong किया ही नहीं गया। कभी कोई ठोकर नहीं लगी, कभी किसी इंतज़ार का Experience नहीं हुआ। तो Adjustment करने की शुरूआत हुई ही नही.
क्या Soft Parenting ही एक बड़ी Problem है ?
सॉफ्ट पैरेंटिंग यानी बच्चों को पूरी तरह प्यार से पालना, मार-डांट से दूर रखना – इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर इसमें Balance नहीं है, तो यही प्यार नुकसानदेह बन सकता है।
बच्चों को:
- थोड़ी मेहनत करनी चाहिए,
- कभी “ना” सुननी चाहिए,
- किसी चीज़ के लिए थोड़ा रुकना, थोड़ा सोचना आना चाहिए।
🔄 “भय बिना प्रीत नहीं” – क्या ये सोच आउटडेटेड है ?
आज के पेरेंटस का एक बड़ा हिस्सा अपने बच्चों को हर तकलीफ, हर असफलता, हर ठोकर से बचाना चाहता है। यह एक Natural Feeling है, लेकिन जब बच्चों को हर तकलीफ से बचाया जाता है, तो वो जिंदगी की हकीकत के लिए तैयार नहीं हो पाते।
आज की सोच कहती है, बच्चों को डराना नहीं चाहिए। लेकिन डर का मतलब Real Violence या डराना नहीं होता, बल्कि Discipline और Limitations की समझ होती है।
अगर बच्चों को ये समझ नहीं दी जाती कि हर काम मन मुताबिक नहीं चलेगा, तो ज़िन्दगी की थोड़ी सी ठोकर उन्हें हिला सकती है।

डिप्रेशन और स्ट्रेस का असली कारण क्या है?
“कभी कोई तकलीफ ही नहीं देखी, तो दर्द सहना कैसे आएगा?”
कई मायनों में ये बात बिलकुल सही ठहरती है — जो बच्चा कभी ठुकराया नहीं गया, कभी कोई टारगेट चूका नहीं, कभी इंतज़ार नहीं किया, कभी ‘ना’ नहीं सुना — उसे जब पहली बार दुनिया इन चीजों से टकराती है, तो उसका Mental Balance डगमगा जाता है।
रियल लाइफ स्किल्स vs. बबल लाइफ
बच्चों को जब तक हम “हर चीज़ तुरंत मिलनी चाहिए” जैसी सोच में पालेंगे, तब तक:
- वो टीमवर्क नहीं सीखेंगे,
- हार सहना नहीं सीखेंगे,
- संघर्ष को समझना नहीं सीखेंगे।
सॉफ्ट पैरेंटिंग बनाम बैलेंस्ड पैरेंटिंग
बिलकुल, बच्चों से प्यार करना ज़रूरी है। उन्हें सपोर्ट देना, समझना और गले लगाना बहुत जरूरी है। लेकिन सिर्फ प्यार और Facilities देने से ही उनकी परवरिश पूरी नहीं होती। ज़िन्दगी में आगे चलकर वो खुद फैसले लें, मुश्किलें झेलें और फिर भी डटकर खड़े रहें — इसके लिए उन्हें तैयार करना भी उतना ही जरूरी है।
“प्यार दें, मगर उसकी डिमांड से पहले उसे कुछ देने की आदत सिखाएं।”
इसलिए सिर्फ प्यार देना काफी नहीं, प्यार के साथ:
बच्चों को धीरे-धीरे रियल लाइफ से रूबरू कराना चाहिए।
- उन्हें छोटी जिम्मेदारियां दें
- चीज़ें पाने के लिए मेहनत करवाएं
- जेब खर्च में थोड़ी लिमिट लगाएं
- घर के फैसलों में राय लेने की आदत डालें

लाइफ की रियलिटी कब दिखाएं ?
एक उम्र होती है जब बच्चा चीज़ों को समझना शुरू करता है। उसी उम्र से हमें उसे जिंदगी की असलियत भी दिखानी शुरू करनी चाहिए।बच्चे तभी मजबूत बनेंगे जब उन्हें “ना” सुनना आएगा, जब वो Failure को हजम करना सीखेंगे, और जब वो अपने गिरने के बाद खुद उठने की हिम्मत रखेंगे।
ये जरूरी है कि बच्चे जब एक खास उम्र तक आने लगें और चीजों को बातों को समझने लगे तो बस शुरूआत कर देनी चाहिए उन्हें धीरे धीरे लाइफ की रियलिटी से मिलवाने की यानि कोई एक परफेक्ट एज नहीं बस – “उसी एज में, जब बच्चा सोचने समझने लगे।”
धीरे-धीरे, रियलिटी को बच्चे के सामने रखना चाहिए:
- घर के कामों में शामिल करना,
- छोटे-छोटे फैसलों में उसकी राय लेना,
- जेब खर्च की लिमिट को समझाना,
- चीजें हासिल करने के लिए मेहनत करवाना।
- बच्चे को “हर समय बचाने” से अच्छा है, उन्हें “हर समय सिखाने” की कोशिश करें।
- ज़िन्दगी आसान नहीं है, और उसका Practice घर से ही शुरू होना चाहिए।
- ओवरप्रोटेक्टिव पैरेंटिंग का Balance प्यार + Discipline + एक्सपोज़र में है।
आख़िर में:
हम बच्चों को कितना भी बचा लें, एक दिन उन्हें अकेले ही दुनिया का सामना करना है। बेहतर ये होगा कि आज हम उन्हें थोड़ा-थोड़ा गिरना सिखाएं, ताकि कल वो पूरी ताकत से संभल सकें।
बच्चों को हर मोड़ पर थामे रखना अच्छा लगता है, लेकिन सोचिए — क्या आप ज़िंदगी भर उनके साथ रह पाएंगे?
अगर नहीं, तो क्यों ना उन्हें अभी से धीरे-धीरे खुद चलना सिखाएं — कभी गिरकर फिर उठने का हुनर दें।
क्योंकि एक दिन ज़िन्दगी के असली इम्तिहान में उन्हें अकेले ही उतरना होगा। और जिंदगी की जंग का वो डटकर मुकाबला करें उसके लिए उन्हें तैयार करने की जवाबदेही भी पेरेंटस की ही है.